शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

प्रशांत किशोर के पीएम मोदी पर की गई टिप्पणी से बिहार में सियासत तेज, कहा- बिहारियों को ठगा..

पटना डेस्क: बिहार में घूम- घूमकर सियासी जमीन तलाश करने वाले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने एक बार फिर बिहार सरकार और केंद्र सरकार की नाकामियों को गिनाने की कोशिश की है, जहां उन्होंने लालू नीतीश समेत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पर जोरदार

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
10 मार्च 2023, 11:44 AM IST (10 मार्च 2023) अपडेट: 12 अक्टूबर 2026, 09:29 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार में घूम- घूमकर सियासी जमीन तलाश करने वाले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने एक बार फिर बिहार सरकार और केंद्र सरकार की नाकामियों को गिनाने की कोशिश की है, जहां उन्होंने लालू नीतीश समेत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पर जोरदार हमला बोला है।

Breaking News: पटना में लालू प्रसाद यादव के करीबी नेता के ठिकाने पर पड़ा ED का छापा, सियासी गलियारे में मचा हड़कंप!

दरअसल, प्रशांत किशोर ने अपनी चुनावी सभा के दौरान कहा कि 2012 – 13 में बिहार और यूपी के लोग पीएम नरेंद्र मोदी का नाम तक नहीं जानते थे। जिस मोदी को बिहार के लोगों ने केंद्र की सत्ता तक पहुंचाने का काम किया। पीएम मोदी अब उन बिहारियों को भूल चुके हैं और उनके पास इतना भी समय नहीं बचा कि वह बिहार के विकास के लिए एक दिन भी बैठक कर सके।

Namrata Malla Holi Outfit: नम्रता ने रंग-बिरंगे गुलाल से बिखेरी दिलकश अदाएं, रिवीलिंग साड़ी में ढाया कहर!

वहीं, प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान एक बात उठाई थी कि पीएम मोदी अगर देश के प्रधानमंत्री बनेंगे तो बदहाली दूर हो जाएगी। उन्होंने खूब जोरों शोरों से चुनावी अभियान भी चलाया। उन्हें बिहार और यूपी की जनता ने जिताया भी था। पीएम मोदी ने पिछले नौ सालों बिहार के विकास के लिए एक भी बैठक नहीं की।

Urfi Javed Holi Video: होली पार्टी में उर्फी जावेद का दिखा सेक्सी अवतार, देखिए विडियो और तस्वीरें

हालांकि, प्रशांत किशोर ने यह भी चैलेंज करते हुए कहा कि अगर बीजेपी वाले यह साबित कर देते हैं कि पीएम मोदी ने बिहार के विकास के लिए एक दिन भी बैठक की होगी, तो वह बीजेपी के भक्त हो जाएंगे और पीएम मोदी का झंडा लेकर हर तरफ घूमेंगे। इसके साथ ही उन्होंने सीएम नीतीश कुमार की सरकार पर भी हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में कब सत्ता पलट जाए, इसका कोई अंदाजा नहीं लगा सकता।