रविवार, 18 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •  

पुलिस और ग्रामीणों में झड़प, हंगामा, डीएसपी का घेराव लाठीचार्ज

 भभुआ(कैमूर): कैमूर जिले में मासूम बच्चे को धान चोरी के आरोप में पिटाई कर अगवा करने के मामले में ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प और हंगामा हो गया, मामले में कुछ ग्रामीणों और पुलिस के जवान जख्मी हैं, वहीँ अगवा बच्चे को पुलिस ने आरोपी के यहां स

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
3 जनवरी 2023, 10:38 PM IST (3 जनवरी 2023) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

 भभुआ(कैमूर): कैमूर जिले में मासूम बच्चे को धान चोरी के आरोप में पिटाई कर अगवा करने के मामले में ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प और हंगामा हो गया, मामले में कुछ ग्रामीणों और पुलिस के जवान जख्मी हैं, वहीँ अगवा बच्चे को पुलिस ने आरोपी के यहां से बरामद कर लिया है, 

मामला भभुआ थाना क्षेत्र के अखलासपुर गांव का है जहाँ में रामजी पासवान का बच्चा अभिषेक कुमार के चोरी मामले को लेकर जम कर बवाल हुआ, ग्रामीणों ने मंगलवार की शाम आरोपी को पकड़ कर जम कर पिटाई की।सूचना पर पहुंची पुलिस जब आरोपी को छुड़ाकर अपने साथ ले जाने लगी जिसपर ग्रामीणों आक्रोशित हो गए, और करीब दो घण्टे तक बंधक बना रखा था। इस दौरान डीएसपी भभुआ सुनील कुमार सिंह और भभुआ थानाध्यक्ष रामानन्द मंडल को घण्टो घेराव कर रोके रखा, इसी बीच प्रशासन और ग्रामीणों के बीच पत्थरबाज़ी होती रही।बचाव में पुलिस ने लाठी चार्ज किया। पत्थरबाजी और रोड़े बाज़ी में पुलिस के करीब एक दर्जन जवान घायल हो गए।

वही दूसरी तरफ पुलिस की वाहन को भी आक्रोशितों ने छतिग्रस्त कर दिया। घटना के कुछ देर बाद असमाजिक तत्वों द्वारा खलियान में रखे पुआल को भी आग के हवाले कर दिया।स्थिति कंट्रोल से बाहर होता देख ज़िले के भभुआ ,मोहनीया ,बेलांव, चैनपुर आदि थानों की पुलिस बल को बुलाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी ललित मोहन शर्मा भी घटना स्थल पर पहुंच कर शांति बनाए रखने की अपील की। आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा एडीपीओ भभुआ एसएचओ समेत करीब दर्जन भर से अधिक जवानों को बंधक बना कर रखा था।

ग्रामीणों ने पुलिस पर घुस लेने का लगाया आरोप,छुड़ाकर ले जाने पर हुए आक्रोशित

बच्चे के पिता और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आरोपी अभय प्रताप सिंह के द्वारा फोन से 100000 रुपये पुलिस को दिया गया है जिस पर पुलिस आरोपी को छुड़ाकर ले जा रही है जिसके गलतफहमी से ग्रामीणों में और आक्रोशित हो गया और पुलिस का घेराव कर गायब बच्चे की बरामदगी की मांग करने लगे।

पुलिस ने आरोपी के बेसमेंट से बच्चे को किया बरामद

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कैमूर ललित मोहन शर्मा ने बताया कि मंगलवार की सुबह से ही एक बच्चा गायब था, जिसके शक में आरोपी अभय प्रताप सिंह को ग्रामीणों ने पकड़कर बंधक बना लिया गया था, जिसके बाद पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों के चंगुल से आरोपी को मुक्त कराया और पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उनके द्वारा ही बच्चे को अगवा किया गया है जिसके बाद भभुआ स्थित इनके मकान के बेसमेंट से बच्चे को बरामद कर लिया गया, बरामद बच्चा अभिषेक कुमार जो कक्षा 3 में पड़ता है, बच्चों के द्वारा बताया गया कि भूख लगने पर कुछ ध्यान ले लिया था जिस पर उसे पकड़ लिया गया वहीं एसपी ने बताया कि इस मामले में एक पुलिसकर्मी घायल है बाकी लोगों की जांच की जा रही है ।