रविवार, 18 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
महाअष्टमी पर रानीटीकर दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां के दर्शन को लगी श्रद्धालुओं की कतार   •   दुर्गापूजा को लेकर मसौढ़ी में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा   •   मसौढ़ी में खुले मां दुर्गा के पट, जयकारों से गूंजा शहर; 55 जगहों पर हो रही पूजा   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   महाअष्टमी पर रानीटीकर दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां के दर्शन को लगी श्रद्धालुओं की कतार   •   दुर्गापूजा को लेकर मसौढ़ी में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा   •   मसौढ़ी में खुले मां दुर्गा के पट, जयकारों से गूंजा शहर; 55 जगहों पर हो रही पूजा   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •  

PM Kisan Samman Nidhi Yojna: इस तारीख को खाते में पहुंचेगी 13वीं किस्त, बस करना होगा ये जरूरी काम

PM Kisan Samman Nidhi Yojna: पीएम किसान योजना लाभार्थियों के लिए खुशखबरी सामने आ रही हैं। पिछले काफी समय से करोड़ो इंसान 13वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। किसानों के मन में यही सवाल उठ रहा है कि आखिरकार उनके बैंक अकाउंट में 13वीं किस्त का प

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
16 फरवरी 2023, 07:15 PM IST (16 फरवरी 2023) अपडेट: 1 अक्टूबर 2026, 04:10 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

PM Kisan Samman Nidhi Yojna: पीएम किसान योजना लाभार्थियों के लिए खुशखबरी सामने आ रही हैं। पिछले काफी समय से करोड़ो इंसान 13वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। किसानों के मन में यही सवाल उठ रहा है कि आखिरकार उनके बैंक अकाउंट में 13वीं किस्त का पैसा कब तक जमा हो जाएगा। पहले किस्त के जनवरी में आने की बात कही जा रही थी, लेकिन अब यह फाइनल हो चुका है कि किसानों के खाते में 13वीं किस्त की राशि कब आने वाले हैं।

इस योजना के माध्यम से जरूरतमंद किसानों को केंद्र सरकार की तरफ से 6 हजार रुपये सालाना की आर्थिक मदद दी जाती है। यह पैसा दो-दो हजार रुपये की तीन बराबर किस्तों में भेजा जाता है। साल 2019 में शुरू हुई इसके तहत अब तक 12 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। मोदी सरकार ने किसानों के खाते में 12वीं किस्त अक्टूबर 2022 में ट्रांसफर की थी। जिसके बाद से किसानों के खातों में 13वीं किस्त का पैसा 24 फरवरी को ट्रांसफर किया जाएगा।

PM Kisan Samman Nidhi Yojna: क्या है पीएम किसान योजना

वहीं, किसानों खातों में पैसे ट्रांसफर करने को लेकर सरकार तैयारियों में जुट चुकी है। राज्यों से डेटा एकत्र करने के बाद किस्त को जारी कर दिया जाएगा। हालांकि अभी तक कोई ऑफिशियल डेट सामने नहीं आई है।

इसी के साथ इस योजना का लाभ उन किसानों को बिल्कुल नहीं मिलने वाला है, जिन्होंने अपने अकाउंट का ईकेवाईसी नहीं करवाया होगा। ई-केवाईसी कराने का उद्देश्य उन लोगों पर शिकंजा कसना है,जो पात्र न होते हुए भी योजना का लाभ उठा रहे हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित कर सरकार की ओर से कार्रवाई की जा रही है ।