शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

जल-जीवन-हरियाली दिवस के अवसर पर किया गया पौधारोपण

दरभंगा : जल-जीवन-हरियाली दिवस के अवसर पर आयुक्त दरभंगा प्रमंडल डॉ.मनीष कुमार के कर-कमलों से दरभंगा,समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेदकर सभागार के समीप पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी,दरभंगा राजीव रौशन,उप विकास आयुक्त अमृ

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
3 जनवरी 2023, 09:16 PM IST (3 जनवरी 2023) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
दरभंगा : जल-जीवन-हरियाली दिवस के अवसर पर आयुक्त दरभंगा प्रमंडल डॉ.मनीष कुमार के कर-कमलों से दरभंगा,समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेदकर सभागार के समीप पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी,दरभंगा राजीव रौशन,उप विकास आयुक्त अमृषा बैंस,जिला परिषद् अध्यक्ष रेणु देवी,उप महापौर नाजिया हसन,जिला परिषद् उपाध्यक्ष ललिता झा द्वारा भी पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कहा कि जल-जीवन-हरियाली दिवस का आयोजन राज्य स्तर पर किया गया है। सरकार की अवधारणा है की जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए हमें जीवन जीने के तरीकों में बदलाव करना होगा,विकास को पर्यावरण अनुकूल बनाना होगा।
इसके लिए जल-जीवन-हरियाली अभियान में जिन 11 अवयवों को कार्य करने हेतु निर्धारित किया गया है। उन पर चर्चा की जा रही है। जिसका सीधा प्रसारण अंबेडकर सभागार में किया जा रहा है। जहां आयुक्त एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत पूरे बिहार के साथ-साथ दरभंगा जिले में जितने भी आहर,पईन,तालाब,पोखर हैं उनका जीर्णोद्धार किया जा रहा है। साथ उनका निर्माण भी किया जा रहा है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए दरभंगा जिले में तालाब के ऊपर फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट बनाया गया है जो,अपने आप में अनुकरणीय है और भावी पीढ़ी को दिशा दिखाने वाला कदम है। बिहार सरकार के इस अभियान में सभी लोगों की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने जिलावासियों का आह्वान करते हुए इस अभियान के मर्म को समझते हुए इस अभियान से जुड़ने की अपील की।

औरंगाबाद: धान लदा ट्रैक्टर चोरों ने किया गायब

  उन्होंने आगे कहा कि इस अवसर पर आयुक्त एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा पौधारोपण कर लोगों को अधिक से अधिक हरित आवरण बढ़ाने का संदेश दिया गया है। हमारा हरित आवरण जितना अधिक बढ़ेगा,हवा की गुणवत्ता उतनी ही अधिक बढ़ेगी। जिससे जीवन जीने के लिए आवश्यक ऑक्सीजन की अधिकाधिक मात्रा प्रकाश संश्लेषण क्रिया के माध्यम से पर्यावरण को उपलब्ध होगा। इस अवसर पर पटना से ग्रामीण विकास विभाग,द्वारा जल-जीवन-हरियाली अभियान पर आयोजित परिचर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसार दरभंगा,समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेदकर सभागार में किया गया,जहाँ आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल,दरभंगा डॉ.मनीष कुमार,जिलाधिकारी राजीव रौशन,उप विकास आयुक्त अमृषा बैंस,अपर समाहर्त्ता राजेश झा‘‘राजा’’ उप महापौर नाजिया हसन,जिला परिषद् अध्यक्ष रेणु देवी,जिला परिषद् उपाध्यक्ष ललिता झा सहित जिले के सभी वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें