शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   अनंत सिंह के कथित बयान पर मांझी बोले- गलत काम को सही नहीं ठहराया जा सकता, जांच के बाद कार्रवाई हो   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   अनंत सिंह के कथित बयान पर मांझी बोले- गलत काम को सही नहीं ठहराया जा सकता, जांच के बाद कार्रवाई हो   •  

यूको बैंक के शाखा प्रबंधक की कार्यशैली से लोगों का फूटा गुस्सा

छौड़ाही:-प्रखंड क्षेत्र के छौड़ाही बाजार स्थित युको बैंक के शाखा प्रबंधक और पदस्थापित बैंक कर्मियों के रोज रोज की अभद्रतापूर्ण और अमर्यादित व्यवहार से आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों और युवाओं ने छौड़ाही ओपी थाना क्षेत्र के बाजार स्थित बैंक के सामन

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
7 फरवरी 2023, 07:14 PM IST (7 फरवरी 2023) अपडेट: 17 अक्टूबर 2026, 05:26 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

छौड़ाही:-प्रखंड क्षेत्र के छौड़ाही बाजार स्थित युको बैंक के शाखा प्रबंधक और पदस्थापित बैंक कर्मियों के रोज रोज की अभद्रतापूर्ण और अमर्यादित व्यवहार से आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों और युवाओं ने छौड़ाही ओपी थाना क्षेत्र के बाजार स्थित बैंक के सामने दौलतपुर-मालीपुर मुख्य पथ को जाम कर जमकर ना सिर्फ बबाल किया,बल्कि बैंक के शाखा प्रबंधक और कर्मियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी,और मुख्य पथ से गुजरने वाले लोगों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा।दरअसल हुआ यह कि आदतन मजबुर बैंक प्रबंधक और बैंकर्मियों द्वारा बैंक कैश लेन देन के लिये आनेवाले लोगों को एक सप्ताह से दस दिनों तक बिना कैश दिये वापस कर देते हैं ।मंगलवार को भी बैंक के बाहर कैश लेने आयी कुछ महिलाओं को विगत एक सप्ताह से बैंक द्वारा वापस लौटा दिया गया था। बाहर महिलाएं बैंककर्मी के खिलाफ बोलने लगे।महिलाओं को परेशान देख दो युवक उसकी समस्या जानने वहाँ पहुँच गया,और मोबाईल फोन से बैंक के बाहर वीडियो बनाने लगा।सड़क जामकर रहे लोगों ने बताया कि महिलाओं की समस्या लेकर दोनों युवक बैंक के अंदर जाकर शाखा प्रबंधक से समस्या हल करने की बात कह रहा था। इसी से गुस्से में लाल शाखा प्रबंधक ने छौड़ाही पुलिस को बुलाया।स्थानीय लोगों ने बताया कि मौके पर दल बल के साथ पहुँचे छौड़ाही पुलिस के एएसआई अर्जुन प्रसाद ने दोनों युवकों की वेवजह पिटायी कर दी, और युवकों को बाईक सहित हिरासत में थाना ले आया। बस फिर क्या था।युको बैंक के शाखा प्रबंधक,बैंक कर्मियों और छौड़ाही पुलिस की मनमानी के खिलाफ लोगों का आक्रोश फुट पड़ा। वार्ड सदस्य राकेश कुमार उर्फ सन्नी,विजय कुमार उर्फ छोटु कुमार,राजेश कुमार,सुरेश कुमार सहित दर्जनों लोगों कहना था कि युको बैंक छौड़ाही के शाखा प्रबंधक और बैंक कर्मी दलालों से घिरे रहते हैं।बैंक के अंदर ही दलालों के साथ चिकन मटन का पार्टी करते हैं,और आम ग्राहकों के साथ गलत व्यवहार करने के साथ बात बात पर पुलिस बुलाकर जेल भेजवाने की धमकी देते रहते हैं। बाद में जब ग्रामीणों को युवकों के हिरासत से मुक्त करने की सूचना मिली तब उनका आक्रोश शांत हुआ। लोजपा (रामविलास) के जिला महासचिव अरूण कुमार सिंह,सामाजिक कार्यकर्ता रामनरेश यादव,अमित कुमार लाल समेत दर्जनों लोगों ने बैंक के तमाम पदाधिकारियों का अविलंब तबादला कर दलालों माफियाओं और चमचों से बैंक को मुक्त कराकर अच्छे पदाधिकारियों का पदस्थापन करने की माँग जिलाधिकारी बेगूसराय एवं बैंक के वरीय पदाधिकारियों से की है।