शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

पटना : सावन महोत्सव पर पर्यावरण संरक्षण के दिया गया संदेश

पटना। सहयोगी द्वारा अपने साथियों के साथ सावन महोत्सव मनाया गया जिसमें पौधा रोपण, डांस, गाना, फोटोशूट, महंदी लगाई गई तथा सहभोज का आयोजन किया गया। सावन में हरियाली को ध्यान में रखते हुए आपस में यह निर्धारित किया गया कि सभी सदस्य हरे रंग के कप

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
8 अगस्त 2022, 05:26 PM IST (8 अगस्त 2022) अपडेट: 1 अक्टूबर 2026, 02:30 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
पटना। सहयोगी द्वारा अपने साथियों के साथ सावन महोत्सव मनाया गया जिसमें पौधा रोपण, डांस, गाना, फोटोशूट, महंदी लगाई गई तथा सहभोज का आयोजन किया गया। सावन में हरियाली को ध्यान में रखते हुए आपस में यह निर्धारित किया गया कि सभी सदस्य हरे रंग के कपड़े पहनेंगे तथा उसी हिसाब से खुद का श्रृंगार करेंगे| सभी सदस्यों ने पौधा रोपण किया और समाज में पर्यावरण के बारे में साकारात्मक संदेश दिया। हम घर के काम तथा कार्यक्षेत्र में काम करने दौरान ये भूल जाते हैं कि हमें भी मनोरंजन का हक है, सबकुछ भूल कर खुद में रहने का हक है।(सावन महोत्सव पर पर्यावरण)
आपसी संवाद से नकारात्मक उर्जा होती है दूर- रजनी
सहयोगी संस्था की रजनी ने बताया कि हमें अपने घर तथा कार्यक्षेत्र में वो माहौल नहीं मिल पाता कि अपनी बात को खुलकर कर सकें, वहां हमें बहुत सारी चीजों को ध्यान में रखना पड़ता है और इसी चीज को ध्यान रखते हुए सहयोगी द्वारा “सावन महोत्सव” मनाया गया, जहां सबको एक मंच मिला हुआ है अपनी भावना व्यक्त करने का। एक साथ काम करने से या कह सकते है हम ऐसे मुद्दे पर काम करते हैं जिससे बहुत सारी चीजों से हमारी हिजकिचाहट कम हो गई है, हम खुल कर नाच रहे हैं ये भूल कर कि हम नाचते हुए कैसे लग रहे हैं, बेसुरा गा रहे हैं, बचपन में खेले हुए खेल वापस खेल रहे हैं ये भूल कर कि अब हमारे बच्चे हैं और अब उनकी उम्र है खेलने की। रजनी ने बताया कि सहयोगी ये समझती है कि समय-समय ये सब होते रहने से काम करने के प्रति जोश आता है और बहुत सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

बक्सर : गृह आधारित नवजात शिशु देखभाल को सुदृढ़ करने के लिए आशा कार्यकर्ताओं  के बीच एचबीएनसी किट का होगा वितरण 

सभी ने पौधारोपण कर दिया साकारात्मक संदेश
जब भी बात आती है सावन की तो मन में सबकुछ हरा-हरा दिखाई देता, चाहे वो पेड़ – पौधे की बात हो या हाथ में लगाई जाने वाली मेहंदी। हम सभी ये सोच तो रखते है कि अब सावन आया है वर्षा होगी पेड़ – पौधे दिखेंगे। लेकिन इसके लिए पौधे लगने भी होंगे, तभी हरियाली होगी और वर्ष भी। चाहे कोई सहर में हो या गाँव में हम पर्यावरण को सवारने में आपनी भूमिका अदा कर सकते है और उसकी एक पहली कड़ी है पौधा लगाना। इसी सोच को व्यवहार में लाने के लिए सहयोगी टीम के सभी साथी द्वारा सावन महोत्सव के उत्सव में एक एक पौधा लगाया गया और ये कोशिश की जाएगी सभी मिल कर पौधों का देखभाल किया जाएगा। आने वाले महीनों और सालों में पर्यावरण और पौधे लगाने तथा पर्यावरण में महिलाओँ की भूमिका एवं नेतृत्व पर सहयोगी हस्तक्षेप करेगी।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.