शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

बेहतर लिनन सेवा की उपलब्धता पर आधारित कार्यशाला का आयोजन

  हाजीपुर:-पूर्व मध्य रेल द्वारा ट्रेनों में उपलब्ध कराए जाने वाले लिनन पर यात्रियों द्वारा दाग-धब्बे आदि से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यात्रियों को और बेहतर लिनन सेवा उपलब्ध कराने हेतु कई कदम उठाए गए हैं । इसी कड़ी में पूर्व

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
30 जनवरी 2023, 09:51 PM IST (30 जनवरी 2023) अपडेट: 17 अक्टूबर 2026, 03:02 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

हाजीपुर:-पूर्व मध्य रेल द्वारा ट्रेनों में उपलब्ध कराए जाने वाले लिनन पर यात्रियों द्वारा दाग-धब्बे आदि से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यात्रियों को और बेहतर लिनन सेवा उपलब्ध कराने हेतु कई कदम उठाए गए हैं । इसी कड़ी में पूर्व मध्य रेलवे द्वारा ट्रेनों में यात्रियों को उपलब्ध करायी जाने वाली लिनन सेवाओं में और सुधार हेतु पिछले दिनों दानापुर स्थित मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री में ‘क्लीन लिनन‘ पर आधारित एक कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस कार्यशाला के दौरान रेलवे लॉन्ड्री द्वारा उपयोग की जाने वाली लिनन वॉशिंग प्रक्रिया, मशीनरी और रसायनों पर एक प्रस्तुति दी गई। लिनन सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए कर्मचारियों के बीच वन-टू-वन इंट्रॉक्शन भी कराया गया ।

इसके साथ ही शू-पॉलिस, खाद्य सामग्री एवं खून के दाग-धब्बों को कम समय में बेहतर ढंग से साफ करने हेतु लिनन स्वच्छता पर पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडलों के संबंधित कर्मियों के मध्य अंतर्मंडलीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें खून के धब्बे हटाने की प्रतियोगिता में धनबाद मंडल ने प्रथम पुरस्कार, खाद्य सामग्री एवं जूता पॉलिश के दाग हटाने की प्रतियोगिता में समस्तीपुर मंडल ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया. प्रतियोगिता के उपरांत सभी विजेताओं ने बाकी प्रतिभागियों को दाग हटाने की अपनी प्रक्रिया और इस्तेमाल किए गए रसायनों के बारे में व्यावहारिक रूप से करके अवगत कराया ।