रविवार, 18 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
महाअष्टमी पर रानीटीकर दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां के दर्शन को लगी श्रद्धालुओं की कतार   •   दुर्गापूजा को लेकर मसौढ़ी में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा   •   मसौढ़ी में खुले मां दुर्गा के पट, जयकारों से गूंजा शहर; 55 जगहों पर हो रही पूजा   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   महाअष्टमी पर रानीटीकर दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां के दर्शन को लगी श्रद्धालुओं की कतार   •   दुर्गापूजा को लेकर मसौढ़ी में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा   •   मसौढ़ी में खुले मां दुर्गा के पट, जयकारों से गूंजा शहर; 55 जगहों पर हो रही पूजा   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •  

जन्म दिवस के अवसर पर छात्रा ने पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कुदरा : प्रखंड के लालापुर स्थित पैराडाईज चिल्ड्रन एकेडमी में अध्ययनरत नवम वर्ग की छात्रा सपना कुमारी में अपने जन्मदिन के अवसर पर पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सपना कुमारी ने कहा की हम लोग अक्सर समाचार और अन्य माध्यमों से पढ़ते

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
29 नवंबर 2022, 06:59 PM IST (29 नवंबर 2022) अपडेट: 22 सितंबर 2026, 05:35 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
कुदरा : प्रखंड के लालापुर स्थित पैराडाईज चिल्ड्रन एकेडमी में अध्ययनरत नवम वर्ग की छात्रा सपना कुमारी में अपने जन्मदिन के अवसर पर पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सपना कुमारी ने कहा की हम लोग अक्सर समाचार और अन्य माध्यमों से पढ़ते हैं कि वृक्षों की कटाई के कारण वातावरण असंतुलित हो रहा है और आने वाले समय में इसका खामियाजा हम लोगों को ही भुगतना पड़ेगा। ऐसे में जरूरी है कि वातावरण को सुरक्षित रखने के लिए हमें पौधारोपण करना चाहिए। इसलिए मैंने अपने जन्म दिवस के अवसर पर केक काटने के बजाय पौधरोपण करके मनाने का निर्णय लिया।

 विशिष्ट कार्यों के लिए यूनिक अचीवमेंट अवॉर्ड से किया गया सम्मानित

उन्होंने अन्य छात्र छात्राओं से भी अपील किया कि अपने जन्मदिन पर एक पौधा जरुर लगाए। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्यम कुमार ने सपना कुमारी द्वारा किए गए इस कार्य को सराहा। उन्होंने कहा कि आज आधुनिकता की तरफ भाग रहे लोग जहां एक ओर अपने जन्म दिवस पर केक काटकर और कई माध्यमों से अपना जन्मदिन मनाते हैं जिसमें कहीं ना कहीं वातावरण को भी हानि होती है, परंतु समाज में कुछ ऐसे भी लोग हैं जिन्हें पर्यावरण को लेकर काफी चिंता है। उन्हीं में से एक है सपना कुमारी जिन्होंने अपने जन्मदिन के अवसर पर केक न काटकर पौधा लगाने का निर्णय लिया जो काफी सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सपना कुमारी द्वारा किए गए कार्य अन्य छात्र छात्राओं के लिए प्रेरणादायक होगा।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें