काराकाट (रोहतास)– नवगठित नगर पंचायत काराकाट में सशक्त स्थाई समिति का किया गया गठन। नवनिर्वाचित पार्षदों को दिलाई गई शपथ।
जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगर पालिका )के पत्रांक 164
/निर्वा , 28 जनवरी 2023 के आलोक में वरीय उप समाहर्ता, सासाराम (रोहतास) राम रंजन सिंह द्वारा प्रेषित पत्र के आलोक में 8 फरवरी बुधवार को नगर पंचायत काराकाट में नवनियुक्त मुख्य पार्षद राधिका कुमारी के नेतृत्व में सशक्त स्थाई समिति का गठन कर इसके सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मालूम हो, कि इस समिति में मुख्य पार्षद राधिका कुमारी एवं उप मुख्य पार्षद सहित तीन अन्य वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ उप समाहर्ता राम रंजन सिंह ने दिलाई। नगर पंचायत भवन काराकाट में उपस्थित सदस्यों के साथ ही नगर पंचायत काराकाट एवं नगर परिषद बिक्रमगंज के कार्यपालक पदाधिकारी सूर्यानंद सिंह भी उपस्थिति रहे। मुख्य पार्षद राधिका कुमारी के अलावे उप मुख्य पार्षद एवं वार्ड पार्षद वार्ड नंबर 2 से वार्ड पार्षद संतोष कुमार,वार्ड नंबर 3 से वार्ड पार्षद सुरेश माली एवं वार्ड नंबर 5 से वार्ड सदस्या मालती देवी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।