शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   अनंत सिंह के कथित बयान पर मांझी बोले- गलत काम को सही नहीं ठहराया जा सकता, जांच के बाद कार्रवाई हो   •   मोदी सरकार ने बिहार के लिए खोला खजाना! 2424 किमी NH पर खर्च होंगे ₹1.64 लाख करोड़   •   आज से खुला VTR, जंगल सफारी शुरू; बाढ़ के बाद फिर गुलजार हुआ वाल्मीकि टाइगर रिजर्व   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   अनंत सिंह के कथित बयान पर मांझी बोले- गलत काम को सही नहीं ठहराया जा सकता, जांच के बाद कार्रवाई हो   •   मोदी सरकार ने बिहार के लिए खोला खजाना! 2424 किमी NH पर खर्च होंगे ₹1.64 लाख करोड़   •   आज से खुला VTR, जंगल सफारी शुरू; बाढ़ के बाद फिर गुलजार हुआ वाल्मीकि टाइगर रिजर्व   •  

नये एसपी के लिए नौहट्टा के बालू और शराब माफियायें बनेंगे  चुनौती

ROHTAS :   नये एसपी विनीत कुमार को नौहट्टा प्रखंड में अवैध बालू उत्खनन व शराब बंद कराने के लिये संघर्ष करना पड़ेगा। अब तक बालू उत्खनन और शराब का अवैध व्यापार नौहट्टा प्रखंड में पूर्णतः बंद नहीं हो सका। बालू को लेकर बालू माफियाओं व पुलिस में

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
2 जनवरी 2023, 08:03 PM IST (2 जनवरी 2023) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
ROHTAS :   नये एसपी विनीत कुमार को नौहट्टा प्रखंड में अवैध बालू उत्खनन व शराब बंद कराने के लिये संघर्ष करना पड़ेगा। अब तक बालू उत्खनन और शराब का अवैध व्यापार नौहट्टा प्रखंड में पूर्णतः बंद नहीं हो सका। बालू को लेकर बालू माफियाओं व पुलिस में संघर्ष भी हुआ और प्राथमिकी भी दर्ज हुयी लेकिन बालू उत्खनन बंद नहीं हो सका। पुलिस एक ओर से बालू घाट का रास्ता जेसीबी से कटवाती है तो दूसरे ओर से नया रास्ता खुल जाता है।
प्रखंड क्षेत्र में इतने लाइनर हैं कि थाना से पुलिस को निकलते ही बालू माफियाओं को सूचना मिल जाती है और वे  सक्रिय हो जाते हैं। रात में बालू की ढुलाई की जाती है। बालू बंद कराने के लिए पुलिस काफी सक्रिय है लेकिन पुलिस पर बालू माफिया भारी पड़ते हैं। वहीं प्रखंड क्षेत्र में शराब का भी हाल है। शराब की चुलाई गांव में नहीं होता लेकिन सोनडीला व जंगल में एक हजार से अधिक शराब के कारखाने हैं। जहां शराब का निर्माण करके सोन किनारे दुकान लगाया जाता है तथा झारखंड राज्य के गांवों में भी भेजी जाती है। सोनडीला (मेसोपोटामिया के तरह) मे मूंज का घना जंगल है और तीन किलोमीटर चौड़ा और  पैंतीस किलोमीटर लंबा है।सोनडीला के दोनों तरफ एक एक किलोमीटर तक बालू है।

149 कैंडल जलाकर मनाया गया जिला का 149वाँ स्थापना दिवस रंगोली बनायी गयी,केक भी कटा

सोनडीला में छापामारी करना पुलिस के लिए टेढ़ी खीर है। सोन में  पुलिस के उतरते ही शराब माफियाओं के लाइनर देख लेते हैं और शराब के कारखाना को बालू से ढक दिया जाता है। ऐसे में  कारखाना का पता ही नहीं चलता। पुष्ट जानकारी मिलने पर एक दो भट्ठी ध्वस्त की जाती है।हांलाकि लगभग प्रतिदिन शराबियों की गिरफ्तारी होती है। पुलिस अगर चाहे तो प्रतिदिन दर्जनों शराबियों को प्रतिदिन गिरफ्तार कर सकती है। जिला में  नये एसपी के लिए नौहट्टा के बालू व शराब बंद कराना चुनौती पूर्ण कार्य रहेगा।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें