शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़

नौतन में स्कॉर्पियो ने 6 साल के मासूम को रौंदा, मौके पर मौत; बेतिया-गोपालगंज हाईवे जाम

पश्चिम चंपारण के नौतन में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से 6 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने बेतिया-गोपालगंज हाईवे जाम कर दिया।

M
Media Darshan संवाददाता, Media Darshan
8 अक्टूबर 2026, 08:22 PM IST (8 अक्टूबर 2026) अपडेट: 15 अक्टूबर 2026, 02:38 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
नौतन/बेतिया: पश्चिम चंपारण जिले के नौतन थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना बरियारपुर चेकपोस्ट के पास करीब 4 बजे की बताई जा रही है। घर से किराना दुकान पर सामान लेने जा रहे बच्चे को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान मंगलपुर पंचायत के बरियारपुर वार्ड नंबर-7 निवासी नंदकिशोर राम के 6 वर्षीय पुत्र नंदन कुमार के रूप में हुई है।

दुकान से सामान लेने निकला था मासूम

मृतक के चाचा के अनुसार, नंदन घर से बरियारपुर चेकपोस्ट स्थित किराना दुकान पर सामान खरीदने के लिए निकला था। वह सड़क किनारे से जा रहा था। इसी दौरान गोपालगंज की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक स्कॉर्पियो ने उसे टक्कर मार दी।
परिजनों का आरोप है कि स्कॉर्पियो पर पुलिस का लोगो लगा हुआ था। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने बेतिया-गोपालगंज मुख्य मार्ग को बरियारपुर चेकपोस्ट के पास जाम कर दिया। ग्रामीण दोषी चालक की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे।
हाईवे जाम होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित हो गया।

एसपी-डीएसपी को बुलाने की मांग पर अड़े ग्रामीण

सूचना मिलने के बाद नौतन थानाध्यक्ष राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास किया। हालांकि, ग्रामीण एसपी और डीएसपी को घटनास्थल पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे।

पुलिस ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार स्कॉर्पियो और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर जाम हटवाया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।