शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •  

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दरभंगा के सांसद को करारा जवाब दिया एवं केन्द्र सरकार को कठघरे में खड़ा किया

दरभंगा :  जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व केंद्रीय मंत्री मो अली अशरफ फातमी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दरभंगा के सांसद को करारा जवाब दिया वहीं केन्द्र सरकार को कठघरे में खड़ा किया।  फातमी ने कहा कि पिछले दिनों दरभंगा के सांसद गोपाल

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
14 दिसंबर 2022, 08:46 PM IST (14 दिसंबर 2022) अपडेट: 21 सितंबर 2026, 04:19 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
दरभंगा :  जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व केंद्रीय मंत्री मो अली अशरफ फातमी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दरभंगा के सांसद को करारा जवाब दिया वहीं केन्द्र सरकार को कठघरे में खड़ा किया।  फातमी ने कहा कि पिछले दिनों दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने गलत बयानबाजी किया इसलिए उनका जवाब देना जरूरी है मैं जब दरभंगा से चार मर्तबा सांसद और फिर यूपीए वन में केंद्र में मंत्री बना तो दरभंगा में दर्जनों बड़े काम मेरे द्वारा कराए गए।

क्रिकेट टूर्नामेंट : मधुबनी को हराकर समस्तीपुर ने हासिल की ट्रॉफी

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों में बेनीपुर के बैगनी हाल्ट के लिए जो बनाने की बात वहां के ग्रामीण कर रहे हैं और लंबे दिनों से धरना चल रहा है उस धरने में मैं शामिल हुआ उनकी मांग जायज है और मैं बताना चाहता हूं कि यूपीए वन में जब लालू प्रसाद रेल मंत्री बने और मैं भी केंद्र में एचआरडी मिनिस्टर था तो न जाने मिथिलांचल और दरभंगा में बड़े-बड़े काम हुए। मैं रेलवे में बताना चाहूंगा कि दरभंगा में दरभंगा से जयनगर दरभंगा से नरकटियागंज दरभंगा कुशेश्वरस्थान जो बिरौल तक चालू है बनवाने का काम किया। आपको बताना चाहेंगे कि दरभंगा टू मुजफ्फरपुर जो बड़ी रेल लाइन बनाने की बात चल रही थी जिसका शिलान्यास किया गया वो काम क्यों ठप है ये उसका पैसा मोदी सरकार से क्यों नहीं लाते अभी तो उनकी जिम्मेदारी है। यह तो रेलवे के बड़े-बड़े काम हो गए जो जमीन पर दिखता है और मेरे ही रीजन में दरभंगा से समस्तीपुर बड़ी रेल लाइन का निर्माण हुआ वहीं देश के कोने कोने तक ट्रेनें चलाई। (जदयू के राष्ट्रीय महासचिव)
फातमी ने कहा कि जब मैं केंद्र में मंत्री बना तो बिहार के अंदर दो केंद्रीय विश्वविद्यालय खोलने का काम किया जो एक मोतिहारी में और दूसरा गया में सांसद बताएं कि दरभंगा में कौन सा यूनिवर्सिटी खोलने का काम किया जब मैं मंत्री था उस वक्त बिहार में 450 कस्तूरबा गांधी विद्यालय खोलने का काम किया जिसमें दरभंगा के 18 प्रखंड में 18 कस्तूरबा गांधी स्कूल खोलने का काम किया। दरभंगा नवोदय विद्यालय को डिवेलप करने का काम किया मैंने इग्नू का रीजनल सेंटर खोलने का काम। मानु का रीजनल सेंटर खोलने का काम किया। एन‌आईओस का पटना में रीजनल सेंटर दरभंगा में सब रीजनल सेंटर खोलने का काम किया दरभंगा के अंदर में पासपोर्ट ऑफिस खोलने का काम किया। अलपट्टी में टेलिकॉम का बड़ा एक्सचेंज ऑफिस खोलने का काम किया जो बड़े काम हुए दरभंगा में एम्स का काम अभी तक भारत सरकार क्यों नहीं शुरू किया सांसद दरभंगा के वह बताएं दरभंगा में अभी तक काम क्यों शुरू नहीं हुआ।

काव नदी में मछली मारने गए बाप – बेटे की डूबने से मौत

तीसरी बात यह दरभंगा हवाई अड्डा को 78 एकड़ जमीन दे दिया गया फिर अभी तक काम क्यों नहीं शुरू कराया। विस्तारीकरण तथा लाइटिंग का काम नहीं हुआ आखिर ऐसा क्यों। दरभंगा सांसद अभी तक कोइ काम करे नहीं हैं। भारत सरकार इन सब कामों पर यथाशिघ्र काम शुरू करें नहीं तो मैं पहले भी कहा था इन सब चीजों को लेकर के महागठबंधन के बैनर तले सड़कों पर उतरुगां। प्रेस वार्ता में जदयू जिलाध्यक्ष गोपाल मंडल,पूर्व विधायक रामनिवास प्रसाद,पूर्व विधायक डॉ.फ़राज़ फातमी,श्याम किशोर प्रधान,राशिद जमाल,रामबाबू यादव आदि मौजूद थे।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें