शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •  

एमपी के गृह मंत्री ने कहा-हमारे यहां रामनवमी पर फूल बरसते हैं, पत्थर नहीं, हमारे पास आकर सरकार चलाने की लें ट्रेनिंग

पटना डेस्क: बिहार में रामनवमी के जुलूस के दौरान हुई हिंसा को लेकर अब हर तरफ चर्चा हो रही है। इस बीच बीजेपी शासित राज्य मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सीएम नीतीश कुमार को अपने राज्य आने का आमंत्रण दिया है। मिश्रा का कहना है कि स

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
4 अप्रैल 2023, 06:25 PM IST (4 अप्रैल 2023) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार में रामनवमी के जुलूस के दौरान हुई हिंसा को लेकर अब हर तरफ चर्चा हो रही है। इस बीच बीजेपी शासित राज्य मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सीएम नीतीश कुमार को अपने राज्य आने का आमंत्रण दिया है। मिश्रा का कहना है कि सीएम नीतीश कुमार को एमपी आकर देखना चाहिए कि आखिरकार एक सरकार कैसे चलाई जाती है।

IPL Dream 11: वकील रातोंरात बना करोड़पति, दो टीम बनाईं और दोनों में लगा जैकपॉट

एमपी गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि रामनवमी के दौरान उनके राज्य में फूल बरसते हैं। पत्थर नहीं। इसके अलावा मिश्रा ने सीएम नीतीश कुमार को इफ्तार की नाटक बाजी बंद करने की भी सलाह दी है। आज भोपाल में मीडिया से बात करते हुए जब उनसे बिहार में हो रहे हिंसा के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को न्योता देते हुए कहा- मैं नीतीश कुमार से कहूंगा कि इफ्तार की नौटंकी उन्हें बंद करना चाहिये। नीतीश कुमार ने पूरे बिहार में दंगों को प्रश्रय दिया। बिहार को झुलसाने का काम किया। नीतीश कुमार गले लगाकर पीठ में छूरा भोंकने का नाटक करते हैं।

Malaika Arora: सोफे पर बैठकर मलाइका अरोड़ा ने कराया हॉट फोटोशूट, देखिए विडियो और तस्वीरें

हम आपको बता दें बिहार के सासाराम नालंदा जिले में रामनवमी जुलूस के दौरान हिंसा हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद काबू पाया था। इस बात को लेकर अब हर तरफ चर्चा हो रही है और बीजेपी इसका जिम्मेदार सीएम नीतीश कुमार को बता रही है।