शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   अनंत सिंह के कथित बयान पर मांझी बोले- गलत काम को सही नहीं ठहराया जा सकता, जांच के बाद कार्रवाई हो   •   मोदी सरकार ने बिहार के लिए खोला खजाना! 2424 किमी NH पर खर्च होंगे ₹1.64 लाख करोड़   •   आज से खुला VTR, जंगल सफारी शुरू; बाढ़ के बाद फिर गुलजार हुआ वाल्मीकि टाइगर रिजर्व   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   अनंत सिंह के कथित बयान पर मांझी बोले- गलत काम को सही नहीं ठहराया जा सकता, जांच के बाद कार्रवाई हो   •   मोदी सरकार ने बिहार के लिए खोला खजाना! 2424 किमी NH पर खर्च होंगे ₹1.64 लाख करोड़   •   आज से खुला VTR, जंगल सफारी शुरू; बाढ़ के बाद फिर गुलजार हुआ वाल्मीकि टाइगर रिजर्व   •  

बिहार में सीएम नीतीश के विपक्षी दल की बैठक की निकली हवा, पटनायक के बाद इन दिग्गजों ने भी आने से किया मना!

पटना डेस्क: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव 12 जून को होने वाले विपक्षी दल की बैठक की खूब जोर शोर से तैयारी कर रहे हैं। लेकिन अब खबर सामने आ रही कि एक के बाद एक बड़े नेता इस बैठक में शामिल होने से मना कर रहे ह

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
2 जून 2023, 07:26 PM IST (2 जून 2023) अपडेट: 22 सितंबर 2026, 02:32 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव 12 जून को होने वाले विपक्षी दल की बैठक की खूब जोर शोर से तैयारी कर रहे हैं। लेकिन अब खबर सामने आ रही कि एक के बाद एक बड़े नेता इस बैठक में शामिल होने से मना कर रहे हैं।

बिहार: विपक्षी दलों की बैठक से पहले महागठबंधन में रार! सीएम नीतीश के सामने पांच सीट की मांग पर अड़े मांझी!

दरअसल, पहले नवीन पटनायक ने बैठक में आने से साफ इंकार कर दिया था अब तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर की पार्टी बीआरएस ने भी 12 जून की विपक्षी एकता बैठक में शामिल होने से इनकार दिया। सुशील मोदी ने कहा कि केसीआर ने विपक्ष शासित चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में नीतीश कुमार को न्योता नहीं दिया था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के विदेश यात्रा पर रहने के कारण कांग्रेस की दूसरी-तीसरी कतार का कोई नेता ही पटना की विपक्षी जुटान में शामिल होगा।

बता दें, बीजेपी नेता ने कहा कि कांग्रेस दिल्ली और पंजाब में केजरीवाल से कोई समझौता करने को राजी नहीं है। जस्टिस दीपक मिश्र के विरुद्ध महाभियोग और दिल्ली संबंधी अध्यादेश के मुद्दे पर भी कांग्रेस ने केजरीवाल का साथ नहीं दिया. फिर इनके बीच एकता कैसे संभव है?

शादी के बाद दूल्हे ने दुल्हन की कराई दूसरी शादी, वजह जानकर हर कोई रह गया दंग

वहीं, सीएम नीतीश कुमार ना सिर्फ इस वजह से बल्कि जीतन राम मांझी की वजह से भी काफी परेशान चल रहे है। क्योंकि, मांझी ने मीडिया के सामने आकर लोकसभा चुनाव में 5 सीटों की मांग कर दी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि सीएम नीतीश कुमार इन सभी मुद्दों को किस तरह से संभालते है।