चेनारी:- चेनारी थाना परिसर में सोमवार को सरस्वती पूजा को लेकर एक बैठक की गई। अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार राय, चेनारी थानाध्यक्ष निर्मल कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्तायों के साथ एक बैठक की गई। एसडीएम मनोज कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सरस्वती पूजा के दौरान सभी पूजा स्थलों पर डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। पूजा स्थल पर लाउड स्पीकर का ही प्रयोग करना है। उन्होंने कहा कि लाउड स्पीकर रात 10 बजे तक बंद कर देना है। जो लोग प्रशासन की बातों को अनसुनी करेंगे तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वही 27 जनवरी को मूर्ति विसर्जन करने को लेकर भी बात कही गई। उन्होंने कहा कि विसर्जन के दौरान जुलूस नहीं निकलना है।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार राय के द्वारा भी लोगों को कई दिशा-निर्देश दी गई। उनके द्वारा कहा गया कि विसर्जन अपने नजदीकी तालाब में करना है।नदी में विसर्जन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। बैठक के दौरान थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने कहा कि अगर कोई भी असामाजिक तत्व पूजा के दौरान खलल डालता है या एक दूसरे को भड़काने का काम करता है, तो तत्काल ही इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी जाए। वैसे लोगों पर पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी । उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्व पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहेगी।
एसडीएम द्वारा सरस्वती पूजा पर्व को लेकर चेनारी थाना परिसर में की गई बैठक
चेनारी:- चेनारी थाना परिसर में सोमवार को सरस्वती पूजा को लेकर एक बैठक की गई। अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार राय, चेनारी थानाध्यक्ष निर्मल कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों, सामा