रोहतास : जिले के रोहतास थाना क्षेत्र के बकनौरा गाँव के समीप सड़क हादसे में एक 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान बकनौरा निवासी दशरथ कुशवाहा के रूप में हुई है। घटना के बारे में बताया जाता है कि बकनौरा गांव निवासी दशरथ कुशवाहा किसी काम से निकले हुए थे इसी दौरान डिहरी की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही अनियंत्रित मैजिक वाहन ने जोरदार धक्का मार दिया जिससे एक 65 वर्षीय वृद्ध दशरथ कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं घटना की सूचना पर स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क को पूरी तरह से जाम कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां आए दिन इस तरह घटना होती रहती है, परंतु प्रशासन पूरी तरह से लापरवाह बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन से लगातार मांग किया जा रहा है कि बकनौरा मोड़ के समीप दो तरफ स्थाई रूप से ब्रेकर का निर्माण किया जाए ताकि तेज गति से आ रहे वाहन पर लगाम लग सके। बताते चलें कि 26 जुलाई को भी उसी स्थान पर एक महिला की मौत हो गई थी। उसके बाद से ही लोग वहां ब्रेकर बनाए जाने की मांग कर रहे थे।
यह भी पढ़े : गुजरात विधानसभा के चुनाव 1 और 5 दिसंबर को,नतीजे 8 को
वहीं गुरुवार को हुए इस घटना के बाद लोग काफी आक्रोशित हो गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर रोहतास थाना अध्यक्ष कुमार धर्मेंद्र सिंह एवं अंचलाधिकारी आशु रंजन मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया।