शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

जानिए क्या होता है साइबर अटैक और कैसे बचें?

दुनिया की प्रमुख मेडिकल उपकरण निर्माता कंपनी Stryker हाल ही में एक बड़े साइबर हमले का शिकार हो गई। रिपोर्ट के अनुसार इस हमले ने कंपनी के वैश्विक नेटवर्क को प्रभावित कर दिया, जिससे कई डिजिटल सेवाएं बाधित हो गईं। बताया जा रहा है कि हमले में ‘

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
14 मार्च 2026, 08:00 PM IST (14 मार्च 2026) अपडेट: 29 सितंबर 2026, 04:01 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

दुनिया की प्रमुख मेडिकल उपकरण निर्माता कंपनी Stryker हाल ही में एक बड़े साइबर हमले का शिकार हो गई। रिपोर्ट के अनुसार इस हमले ने कंपनी के वैश्विक नेटवर्क को प्रभावित कर दिया, जिससे कई डिजिटल सेवाएं बाधित हो गईं। बताया जा रहा है कि हमले में ‘वाइपर’ प्रकार के मालवेयर का इस्तेमाल किया गया, जिसका उद्देश्य सिस्टम के डेटा को नष्ट करना और नेटवर्क को पूरी तरह ठप करना होता है। इस घटना के बाद एक बार फिर साइबर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

विशेषज्ञों के अनुसार साइबर अटैक डिजिटल दुनिया में किया जाने वाला एक अवैध हमला होता है, जिसमें हैकर किसी कंप्यूटर सिस्टम, सर्वर, मोबाइल या नेटवर्क में बिना अनुमति घुसपैठ कर लेते हैं। इसका मकसद संवेदनशील डेटा चुराना, सिस्टम को नुकसान पहुंचाना या किसी वेबसाइट और नेटवर्क को बंद करना हो सकता है। अक्सर ऐसे हमले अकेले हैकर या संगठित हैकर समूहों द्वारा किए जाते हैं।

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

समय के साथ साइबर हमलों के तरीके भी बदलते गए हैं। 1980 और 1990 के दशक में वायरस और वर्म जैसे साधारण हमले होते थे। इसके बाद 2000 के दशक में फ़िशिंग, मालवेयर और डिस्ट्रीब्यूटेड डिनायल-ऑफ-सर्विस जैसे हमले सामने आए। आज के समय में एडवांस्ड पर्सिस्टेंट थ्रेट, रैनसमवेयर और राज्य प्रायोजित साइबर हमले सबसे बड़े खतरे माने जाते हैं।

साइबर हमलों के कई सामान्य तरीके होते हैं। इनमें फ़िशिंग सबसे आम है, जिसमें हैकर नकली ईमेल या मैसेज भेजकर यूजर से पासवर्ड और बैंकिंग जानकारी हासिल करते हैं। स्मिशिंग इसी तरह का हमला है, जो एसएमएस के जरिए किया जाता है। इसके अलावा मालवेयर, डिनायल ऑफ सर्विस (DoS) और ‘मैन इन द मिडिल’ जैसे हमले भी बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किए जाते हैं।

दुनिया में कई बड़े साइबर हमले हो चुके हैं। वर्ष 2017 में हुए WannaCry ransomware attack ने 150 से ज्यादा देशों के लाखों कंप्यूटरों को प्रभावित किया था। वहीं NotPetya cyberattack को इतिहास के सबसे महंगे साइबर हमलों में गिना जाता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि साइबर हमलों से बचने के लिए मजबूत पासवर्ड का उपयोग करना, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करना, सॉफ्टवेयर को नियमित रूप से अपडेट रखना और भरोसेमंद एंटी-वायरस का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। डिजिटल दौर में सतर्कता ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच मानी जा रही है।

SUBSCRIBE OUR CHANNEL :- MEDIA DARSHAN