खगड़िया : शहीद पत्रकार सुभाष व गोकुल एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित पत्रकार सुमलेश कुमार को महीनों बाद भी मुआवजा सहायता राशि नहीं देने के कारण सरकार व प्रशासन के खिलाफ होगा आवाज बुलंद उक्त बात की जानकारी- किरण देव यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा।
अखिल भारतीय मिशन पत्रकार संघ, ऐम्पा, के बैनर तले 30/8/ 2022 को 11:00 बजे दिन में खगड़िया समाहरणालय के समक्ष धरना प्रदर्शन सभा किया जाएगा।
उक्त आशय की जानकारी ऑल इंडिया मिशन प्रेस एसोसिएशन के संरक्षक संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने दिया।(बीमार पत्रकार सुमलेश कुमार)
Read also : सासाराम : हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई गई।
श्री यादव ने कहा कि शहीद पत्रकार सुभाष कुमार एवं शहीद पत्रकार गोकुल यादव के आश्रित को सहायता मुआवजा राशि देने एवं गंभीर रूप से बीमार पटना में इलाजरत पत्रकार सुमलेश कुमार व राजेश सिन्हा को बेहतर इलाज हेतु सहायता राशि देने तथा पत्रकार धर्मेंद्र कुमार व नीरज कुमार को धमकी देने वाले असामाजिक तत्व पर कार्रवाई करने एवं पत्रकार चंदन बादशाह एवं अनीश कुमार पर जानलेवा हमला करने वाले अपराधी पर कड़ी कार्रवाई करने एवं प्रेस क्लब को निशुल्क पत्रकारों को सुपुर्द करने के मांगों को लेकर आहूत धरना प्रदर्शन सभा के माध्यम से जिलाधिकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव स्वास्थ्य मंत्री सांसद विधायक एमएलसी को मांग पत्र प्रेषित की जाएगी।श्री यादव ने सभी पत्रकार आरटीआई कार्यकर्ता समाजसेवियों से अधिकाधिक संख्या में आंदोलन में भाग लेने का अपील किया।(बीमार पत्रकार सुमलेश कुमार)