शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •  

अंतिम संस्कार में गया करीम चौहान डूबा, गोताखोरों को अभी तक नहीं मिली लाश, की जा रही है तलाश

चंदौली : चंदौली जिले के कैली गांव के पास गंगा नदी में स्नान करने के दौरान एक 45 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई है। मौके पर पहुंचे लोगों की सूचना पर पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से डूबे हुए व्यक्ति को खोजने का काम किया, लेकिन खबर लिख

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
4 जून 2022, 06:23 PM IST (4 जून 2022) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

चंदौली : चंदौली जिले के कैली गांव के पास गंगा नदी में स्नान करने के दौरान एक 45 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई है। मौके पर पहुंचे लोगों की सूचना पर पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से डूबे हुए व्यक्ति को खोजने का काम किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसका कोई पता नहीं चल सका।मामले में बताया जा रहा है कि अलीनगर थाना क्षेत्र के पटपरा गांव के रहने वाले जगदीश चौहान की मौत हो गई थी। गांव के कुछ लोग दाह संस्कार के लिए कैली गंगा घाट पर गए हुए थे। उनके साथ करीम चौहान भी गंगा घाट पर गया था। जब गांव के लोग दाह संस्कार में जुटे थे । इसी बीच करीम गंगा में कूदकर स्नान करने लगा, हालांकि स्थानीय लोगों ने उसे रोकने का प्रयास भी किया लेकिन वह किसी की बात नहीं सुना।(अंतिम संस्कार में गया अंतिम संस्कार में गया)

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि नहाने के दौरान देखते देखते वह गहरे पानी में चला गया। जब वह डूबने लगा तो मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया था। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देर शाम तक गंगा नदी में गोताखोरों के माध्यम से खोजने का प्रयास किया, लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं मिला। इस बारे में भूपौली चौकी इंचार्ज का कहना है कि डूबने वाले व्यक्ति को खोजने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है। हालांकि इस घटना के बाद पूरे परिजनों में शोक का माहौल है। पत्नी सुनीता देवी, पुत्र अर्जुन और करन तथा पुत्री आकृति का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.