शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

कैमूर: स्वास्थ्य विभाग कोरोना के चौथी लहर को लेकर कसी कमर, डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग है पूरी तरह तैयार

कैमूर: इस वक्त कोरोना का चौथा लहर ने दिल्ली एनसीआर सहित कई अन्य राज्यों में दस्तक दे देने वाला है जबकि बिहार में भी दो कोरोना के पॉजिटिव केश पाये जा चुकें है. जिसको लेकर फिर से देश के लोगों में दहशत फैल गया है लोग अभी से ही कोरोना से बचाव म

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
20 अप्रैल 2022, 03:43 PM IST (20 अप्रैल 2022) अपडेट: 5 अक्टूबर 2026, 09:32 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

कैमूर: इस वक्त कोरोना का चौथा लहर ने दिल्ली एनसीआर सहित कई अन्य राज्यों में दस्तक दे देने वाला है जबकि बिहार में भी दो कोरोना के पॉजिटिव केश पाये जा चुकें है. जिसको लेकर फिर से देश के लोगों में दहशत फैल गया है लोग अभी से ही कोरोना से बचाव में लग चूके हैं. बस गुंजाइश यह है कि देश के लगभग लोग कोविड का वैक्सीन लगवा चुकें हैं, जिसके कोरोना होने का ज्यादा खतरा नहीं है.(कैमूर: स्वास्थ्य विभाग कोरोना)

Read Also: कैमूर: सड़क पर खड़े अधेड़ व्यक्ति को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, बनारस रेफर के दौरान हुई मौत

वहीं कैमूर स्वास्थ्य विभाग भी कोरोना के चौथी लहर को लेकर कमर कस चुका है और कोरोना के चौथी लहर से लड़ने के लिये पूरी तरह की तैयारी कर चुका है, जिसको लेकर सदर अस्पताल भभुआ में कोरोना के मरीजों के लिए 6 वार्ड बनाया गया है जिसमें 35 बेड लगाये गए हैं और भेंटीलेटर ऑक्सीजन की भी सारी सुविधायें भी सदर अस्पताल के वार्ड में उपलब्ध किया गया है.(कैमूर: स्वास्थ्य विभाग कोरोना)

हालांकि राहत की बात यह है कि कैमूर जिला में अभी कोरोना का एक भी मरीज इस चौथी लहर में नहीं पाया गया है जो कि जिले के लिए बहुत बड़ी राहत की बात है. वही भभुआ सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर विनोद कुमार ने बताया कि कोरोना की चौथी लहर को लेकर हमारा स्वास्थ्य विभाग पूरी तरीके से तैयार है. जिसके लिए पुराने वार्ड को ही कोरोना वार्ड बनाया गया है.

जिसमें 35 बेड कोरोना के मरीजों के लिए उपलब्ध कराया गया है, जिसको पूरी तरीके से कोरोना के मरीजों के लिए ही रिजर्व रखा गया है. इसके साथ ही हमारे सदर असपताल में 2 सौ से अधिक ऑक्सीजन अभी उपलब्ध हैं और वेंटिलेटर की भी सुविधा उपलब्ध है. साथ ही इससे जरूरी सभी तरह की दवाइयां भी हमारे सदर अस्पताल में उपलब्ध हो चुकी है. जिसको देखते हुए भभुआ सदर अस्पताल पूरी तरीके से तैयार है.

उपाधीक्षक विनोद कुमार ने कैमूर के लोगों से अपील किया है कि आप कोरोना से बचने के लिए मास्क लगाएं, 2 गज की दूरी बनाये रखें और साथ में सेनिटाइजर से बार बार हाथ को धोते रहें और जो लोग अभी तक कोरोना का एक भी वैक्सीनेशन नहीं कराए है वो अपने नजदीकी पीएससी पर जाकर वैक्सीनेशन जल्द से जल्द करा ले और अपने जिले को कोरोना मुक्त बनाएं रखें.

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.