रविवार, 18 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
महाअष्टमी पर रानीटीकर दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां के दर्शन को लगी श्रद्धालुओं की कतार   •   दुर्गापूजा को लेकर मसौढ़ी में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा   •   मसौढ़ी में खुले मां दुर्गा के पट, जयकारों से गूंजा शहर; 55 जगहों पर हो रही पूजा   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   महाअष्टमी पर रानीटीकर दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां के दर्शन को लगी श्रद्धालुओं की कतार   •   दुर्गापूजा को लेकर मसौढ़ी में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा   •   मसौढ़ी में खुले मां दुर्गा के पट, जयकारों से गूंजा शहर; 55 जगहों पर हो रही पूजा   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •  

दरोगा ने विधायक को दिखाए तेवर, कहा-‘तुम्‍हारी गुलामी करने के लिए नहीं बैठा’, देखिए Viral Video

पटना डेस्क: सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। जिसे लेकर कहा जा रहा कि एक दरोगा विधायक के साथ बदतमीजी करते हुए दिखाई दे रहा है। हालांकि मीडिया दर्शन की टीम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। लेकिन इस पूरे मामले में

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
6 अप्रैल 2023, 05:31 PM IST (6 अप्रैल 2023) अपडेट: 13 अक्टूबर 2026, 04:38 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। जिसे लेकर कहा जा रहा कि एक दरोगा विधायक के साथ बदतमीजी करते हुए दिखाई दे रहा है। हालांकि मीडिया दर्शन की टीम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। लेकिन इस पूरे मामले में विधायक का कहना है कि वह मंगलवार को थाने गए थे, जहां पुलिस कार्यालय में बैठे दरोगा ने उनके साथ बदतमीजी की है।

Akshara Singh Leak MMS : अक्षरा सिंह ने MMS लीक मामले में तोड़ी चुप्पी, कहा- लोग चाहते है दूसरी आकांक्षा दुबे बन जाऊं

एक रिपोर्ट के अनुसार विधायक डॉक्टर जी एस धर्मेश को एक मामले को लेकर शिकायत मिली थी। जिसके बाद वह लाल कुर्ती चौकी के प्रभारी से मिलने पहुंचे थे। जब वह गाड़ी में बैठे थे तो उन्हें पता चला कि थाने में अभी कोई बड़ा इंस्पेक्टर मौजूद नहीं था। जिसके बाद उन्होंने थाने में खड़े सिपाही से कहा कि जो भी दरोगा हों, उन्हें बुला दें। सिपाही भी कार्यालय में जाकर बैठ गया।

हालांकि, इसके बाद उन्होंने अपने गनर को भेजा। गनर के कहने पर भी कोई नहीं आया। इसके बाद विधायक गाड़ी से उतरकर थाने के कार्यालय में गए। कार्यालय में लालकुर्ती चौकी प्रभारी मुकेश कुमार बैठे हुए थे। उन्होंने पूछा कि दो बार बुलाने पर भी क्यों नहीं आए। इसके बाद विधायक का आरोप है कि उनका सवाल सुनते ही दरोगा भड़क गया और उसने कहा कि तुम्हारी गुलामी करने के लिए नहीं बैठा हूं। इसके बाद जोर-जोर से चिल्लाने लगे। वह बाहर चले गए। मामले की जानकारी विधायक ने पुलिस आयुक्त को दी। पुलिस आयुक्त ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है।

बिहार: शादी के मंडप में दूल्हा-दुल्हन के बीच चले जमकर लात और घूसे, कई लोग घायल!

हम आपको बता दें, विधायक और दरोगा के बातचीत का वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दरोगा विधायक पर भड़कते हुए दिखाई दे रहा है और वह बार-बार एक ही बात बोल रहा कि तुम्हारी गुलामी करने के लिए यहां पर नहीं बैठा हूं। जिस पर विधायक कहते हैं कि जनप्रतिनिधि आए हैं और तुम हमसे मिल नहीं रहे हो। फिर दरोगा कह रहे हैं कि हमने आपको आते हुए देखा ही नहीं।