शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   अनंत सिंह के कथित बयान पर मांझी बोले- गलत काम को सही नहीं ठहराया जा सकता, जांच के बाद कार्रवाई हो   •   मोदी सरकार ने बिहार के लिए खोला खजाना! 2424 किमी NH पर खर्च होंगे ₹1.64 लाख करोड़   •   आज से खुला VTR, जंगल सफारी शुरू; बाढ़ के बाद फिर गुलजार हुआ वाल्मीकि टाइगर रिजर्व   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   अनंत सिंह के कथित बयान पर मांझी बोले- गलत काम को सही नहीं ठहराया जा सकता, जांच के बाद कार्रवाई हो   •   मोदी सरकार ने बिहार के लिए खोला खजाना! 2424 किमी NH पर खर्च होंगे ₹1.64 लाख करोड़   •   आज से खुला VTR, जंगल सफारी शुरू; बाढ़ के बाद फिर गुलजार हुआ वाल्मीकि टाइगर रिजर्व   •  

पटना में पकड़ी गई शराब बनाने की हाईटेक फैक्ट्री : छह महीने से बन रही थी देशी से विदेशी शराब

बिहार में तमाम प्रशासनिक सख्ती और निगरानी के बावजूद शराब की उपलब्धता में कमी नहीं आने की बड़ी वजहों में एक कारण यह भी है कि आज भी राज्य में चोरी छिपे शराब बनाने की अवैध भट्टियां और फैक्ट्री बदस्तूर संचालित हो रही है। ऐसी ही एक शराब बनाने की

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
19 नवंबर 2022, 06:44 PM IST (19 नवंबर 2022) अपडेट: 1 अक्टूबर 2026, 04:10 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

बिहार में तमाम प्रशासनिक सख्ती और निगरानी के बावजूद शराब की उपलब्धता में कमी नहीं आने की बड़ी वजहों में एक कारण यह भी है कि आज भी राज्य में चोरी छिपे शराब बनाने की अवैध भट्टियां और फैक्ट्री बदस्तूर संचालित हो रही है। ऐसी ही एक शराब बनाने की हाईटेक फैक्ट्री का पटना के दीघा थाने की पुलिस ने भंडाफोड़ किया है जहां देशी और विदेशी शराब ही नहीं बल्कि नकली शराब भी बनाई जा रही थी। बताय जाता है कि पटना पुलिस की नाक के नीचे तकरीबन छह महीने से यह फैक्ट्री चलाई जा रही थी जिसका दीघा पुलिस ने छापा मारकर खुलासा किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने वहां से पंचिंग मशीन, बोतल, निर्मित व अर्धनिर्मित शराब और शराब बनाने के काम आने वाला कच्चा माल भी बड़ी मात्रा में बरामद किया है। गोपनीय सूचना के आधार पर छापेमारी के लिए पहुंची पुलिस ने चार आरोपियों को भी हिरासत में लिया है लेकिन छापे भनक मिलते ही इसका सरगना भागने में कामयाब रहा जिसके कारण उसे पकड़ा नहीं जा सका। हिरासत में लिए गए आरोपियों ने सघन पूछताछ जारी है और इस रैकेट के सरगना की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

शिवसागर : नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किसानों को फसल उगाने का दिया गया प्रशिक्षण

हालांकि अप्रैल 2016 में राज्य में ही शराबबंदी लागू किए जाने के बावजूद यह योजना इसलिए सफल नहीं हो र्पाई है क्योंकि बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड, बंगाल यूपी और नेपाल में शराबबंदी लागू नहीं है जिसका फायदा उठाकर शराब तस्कर चोरी-छिपे बिहार में शराब की तस्करी कर उसे अधिक कीमत पर बेचते है। लेकिन बिहार में शराबबंदी विफल होने का एक कारण राज्य में ही चोरी छिपे शराब बनाकर बेचना भी है। ऐसे ही कारखाने का दीघा पुलिस ने खुलासा किया है जहां इस फैक्ट्री में हाईटेक मशीन के जरिये बदमाश देसी शराब को अंग्रेजी बनाकर उसे बोतल में भरकर बाजार भेज देते थे जहां मोटी रकम लेने के बाद नकली अंग्रेजी शराब की बिक्री की जाती थी। सूत्रों का कहना है कि यह फैक्ट्री करीब छह माह से दीघा इलाके में चल रही थी। यहां बनी शराब को बाजार में खपाने की कोशिश करने वाला एक शख्स जब पुलिस के हत्थे चढ़ा तब उससे पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा हुआ और फिर उसकी निशानदेही पर कारखाने में छापेमारी कर तीन अन्य आरोपियों को हिरासत में लिया गया।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें