बेगूसराय/ छौड़ाह:-देश की सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में से एक जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय जो की राजस्थान के जोधपुर में है।अपने अगले दीक्षांत समारोह में डॉ. मोहम्मद कमाल हुसैन को डी-लिट्ट (डॉक्टर ऑफ़ लिटरेचर )की उपाधि से नवाजेगा।डाँ हुसैन मुल रूप से छौड़ाही प्रखंड के अम्बेडकर चौक छौड़ाही बखड्डा के रहनेवाले हैं।स्वास्थ्य के क्षेत्र में शानदार काम के लिये अबतक डाँ हुसैन को दर्जनों प्रतिष्ठित अवार्ड मिल चुके हैं।डाँ हुसैन को जैसे ही इस उपलब्धि की खबर मिली क्षेत्र के लोगों में हर्ष का माहौल छा गया।बताते चलें कि विश्विद्यालय के 19 वाँ दीक्षांत समारोह का आयोजन 09 फरवरी 2023 को जोधपुर में होगा।जिसमे राजस्थान के राज्यपाल सह कुलाधिपति महामहिम राज्यपाल श्री कलराज मिश्रा के हाथों यह उपाधि डाँ हुसैन को दी जायेगी।इस दीक्षांत समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गेहलोत,शिक्षा मंत्री राजेंद्र सिंह,विशवविद्यालय के कुलपति श्री के एल श्रीवास्तव सहित कई जाने माने हस्तियां बतौर अतिथि उपस्थित रहेंगे।डॉ कमाल को यह उपाधि उनके शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्यो के लिये दिया जा रहा है।डॉ कमाल को यह खबर विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने पत्र लिख कर दिया है।विदित हो कि विगत वर्षो में विश्वविद्यालय ने डी-लिट्ट की उपादि स्वर कोकिला लता मंगेशकर,हरित क्रांति के जनक डॉ एमएस स्वामीनाथन,नोबल पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी,गाँधीवादी एवं समाज शास्त्री एसएन सुब्बाराव,अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के न्यायाधीश डॉ दलवीर भंडारी,प्रख्यात वैज्ञानिक प्रो.गोवर्धन मेहता को प्रदान की गयी है।इस उपाधि के मिलने की सुचना जैसे ही डॉ कमाल को मिली उन्होंने काफी प्रसन्नता जाहिर करते हुये कुलाधिपति,कुलपति एवं कुलसचिव को धन्यवाद ज्ञापित किया।डाँ कमाल बातचीत के दौरान काफी भावुक हो गये और कहा कि आज पिताजी होते तो उन्हें काफी खुशी होती।उन्होंने अपने दिवंगत पिता मो.जुमेद अली उर्फ डाँ भैला को याद करते हुये उनको यह उपाधि समर्पित किया।डाँ कमाल को यह उपाधि मिलने की खबर मिलते ही बिहार सरकार की पूर्व मंत्री मंजु वर्मा,डीडी न्यूज दिल्ली के वरिष्ठ पाँलिटिकल रिपोर्टर राजेश राज,ज्ञानोदय के निदेशक सह प्रधानाचार्य अंजेश कुमार,लोजपा(आर)के चेरियाबरियारपुर विधानसभा अध्यक्ष दानिश लोजपा (आर)प्रखंड अध्यक्ष कैलाश पासवान, प्रखंड जदयु अध्यक्ष रामनरेश आजाद,उनके स्कुली बैचमेट शिक्षक अजय कुमार,निशांत कुमार,मो.रकीब खाँ,इमरान खाँ समेत स्थानीय सामाजिक राजनीतिक एवं शिक्षाविदों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये बधाई दी है।वहीं डाँ कमाल ने माता रशीदा बेगम,दोनों बड़े भाई मो.आबिद हुसैन एवं मो.जाबेद हुसैन के साथ दोनों बहनो मित्रों एवं शुभचिंतको,गाँव एवं समाज के लोगो को भी उनके मार्गदर्शन और हौसला अफजाई करने के लिये साधुवाद दिया है।
हर्ष:डॉ मोहम्मद कमाल हुसैन को मिलेगा डाँक्टर आँफ लेटर्स की उपाधि
बेगूसराय/ छौड़ाह:-देश की सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में से एक जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय जो की राजस्थान के जोधपुर में है।अपने अगले दीक्षांत समारोह में डॉ. मोहम्मद कमाल हुसैन को डी-लिट्ट (डॉक्टर ऑफ़ लिटरेचर )की उपाधि से नवाजेगा।डाँ हुसै