शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •  

Government Jobs: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी, इन विभागों में निकली दो लाख से अधिक बहाली

Government Jobs: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के 245 सहायकों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया. अधिवेशन भवन में हुए खास कार्यक्रम में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
1 जून 2023, 06:53 PM IST (1 जून 2023) अपडेट: 8 अक्टूबर 2026, 12:54 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Government Jobs: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के 245 सहायकों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया. अधिवेशन भवन में हुए खास कार्यक्रम में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि हर हाल में दस लाख लोगों को नौकरी मिलेगी.

Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों की बंपर बहाली, BPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, जानिए 5 महत्वपूर्ण जानकारियां

बता दें, उपमुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि देश में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी का है. सभी विभाग में खाली पदों पर बहाली हो रही है.. स्वास्थ्य विभाग में भी एक लाख से अधिक पदों पर भर्ती होगी. वहीं, गृह विभाग में 75 हजार पदों पर बहाली होने जा रही है.

बिहार में शराबियों को मिली बड़ी छूट, नीतीश सरकार ने जारी किया नया नियम

तेजस्वी यादव ने कहा है कि सीएम नीतीश कुमार के निर्देश पर सभी विभागों से रिक्तियां मांगी गई है. एक लाख 70 हजार शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आवेदन मंगाए जा रहे है. गृह विभाग के द्वारा 75 हजार और स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक लाख 60 हजार पदो पर भर्ती होनी है. गृह और स्वास्थ्य विभाग में कुल दो लाख 30 हजार भर्ती होगी. उपमुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि पहले भी हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिल चुका है.

UPSC Aspirants Success Story: हादसे में कटे दोनों पैर, फिर भी नहीं मानी हार, अब बनेंगे IAS ऑफिसर

वहीं, बिहार के डिप्टी सीएम ने कहा है कि खाली पदों को भरने का निर्देश सीएम ने दिया है. दस लाख नौकरी के साथ दस लाख रोजगार देने का भी काम करेंगे. तेजस्वी यादव ने आगे बताया कि हम चाहते हैं कि मंदिर भी बने और लोग पूजा भी करें. लेकिन, इसके साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य का भी मंदिर बने. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 2024 में जनता जेपी को सत्ता से बेदखल कर देगी.