शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

रोहतास: जिले के जीएनएसयु इंडियन सोसायटी ऑफ साइकेट्रिक नर्सेज एवं नारायण नर्सिंग कॉलेज के सन्युक्त तत्वावधान में 21वा राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित कर बिहार के नाम को गौरवान्वित किया है-मंगल पांडे

सासाराम| बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा है कि रोहतास जिले के गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में इंडियन सोसायटी ऑफ साइकेट्रिक नर्सेज एवं नारायण नर्सिंग कॉलेज के सन्युक्त तत्वावधान में 21वा राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित कर बिहा

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
8 जुलाई 2022, 05:42 PM IST (8 जुलाई 2022) अपडेट: 1 अक्टूबर 2026, 02:54 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

सासाराम| बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा है कि रोहतास जिले के गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में इंडियन सोसायटी ऑफ साइकेट्रिक नर्सेज एवं नारायण नर्सिंग कॉलेज के सन्युक्त तत्वावधान में 21वा राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित कर बिहार के नाम को गौरवान्वित किया है एवं विभाग को एक नई ऊंचाई प्रदान की है। श्री पांडे आज रोहतास जिले के जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के देल मंगल सभागार में आयोजित 21 वें वार्षिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।(रोहतास: जिले के जीएनएसयु)

रोहतास: जिले के जीएनएसयु

Read Also: गाजीपुर: क्रिटिकल गैप्स योजना एवं मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न

श्री पांडे ने कहा कि देश के कोने-कोने से आए हुए नर्सिंग छात्र छात्राओं को बिहार की धरती पर बुलाने के लिए मैं विश्वविद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करता हूं तथा आशा करता हूं कि यह सम्मेलन आने वाले समय में देश की नर्सिंग सेवा को एक अप्रतिम ऊंचाई प्रदान करेगा। इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक एवं कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह ने नर्सिंग के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के लिए बिहार सरकार को धन्यवाद दिया तथा उन्होंने कहा कि नर्सिंग को और प्रभावी बनाने के लिए बिहार सरकार हर संभव कदम उठाए।(रोहतास: जिले के जीएनएसयु)

इसअवसर पर संस्थान के कुलपति डॉक्टर एम एल वर्मा, भारतीय नर्सिंग परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर पी दिलीप कुमार, संयुक्त सचिव श्रीमती के एस भारती, संस्थान के सचिव गोविंद नारायण सिंह ,प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह, नर्सिंग कॉलेज की डीन प्रोफेसर यू भाग्यलक्ष्मी, उप प्राचार्य मिस्टर नितेश कुमार समेत विभिन्न लोगों ने संबोधित किया। उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम में बिहार के अलावे झारखंड, कर्नाटक, आसाम, बंगाल, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड आदि कई राज्यों से नर्सिंग की छात्र-छात्राएं तीन दिवसीय सम्मेलन में भाग लेने आई हुई है ।आज कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन माननीय अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया ।इस अवसर को यादगार रखने के लिए स्मारिका का विमोचन भी किया गया।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.