रविवार, 18 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
महाअष्टमी पर रानीटीकर दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां के दर्शन को लगी श्रद्धालुओं की कतार   •   दुर्गापूजा को लेकर मसौढ़ी में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा   •   मसौढ़ी में खुले मां दुर्गा के पट, जयकारों से गूंजा शहर; 55 जगहों पर हो रही पूजा   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   महाअष्टमी पर रानीटीकर दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां के दर्शन को लगी श्रद्धालुओं की कतार   •   दुर्गापूजा को लेकर मसौढ़ी में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा   •   मसौढ़ी में खुले मां दुर्गा के पट, जयकारों से गूंजा शहर; 55 जगहों पर हो रही पूजा   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •  

अधर में लटका उर्दू शिक्षक परीक्षार्थियों का भविष्य, कारगिल चौक पर प्रदर्शन में पुलिस की लाठी चार्ज

पटना| पिछले 7 सालों से आंदोलन कर रहा है उर्दू टीईटी बंगला अभ्यर्थियों ने आज रिजल्ट की मांग को लेकर कारगिल चौक पर प्रदर्शन किया| प्रदर्शन के दौरान राजभवन जाने के क्रम में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और प्रदर्शनकारियों को कारगि

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
23 मार्च 2022, 03:33 PM IST (23 मार्च 2022) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना| पिछले 7 सालों से आंदोलन कर रहा है उर्दू टीईटी बंगला अभ्यर्थियों ने आज रिजल्ट की मांग को लेकर कारगिल चौक पर प्रदर्शन किया| प्रदर्शन के दौरान राजभवन जाने के क्रम में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और प्रदर्शनकारियों को कारगिल चौक से हटाया| कुछ प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार भी किया गया|

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पिछले 7 साल से हम रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक रिजल्ट जारी नहीं किया गया है| पिछले कई सालों से वो प्रदर्शन कर रहे हैं और सरकार के द्वारा आश्वासन भी दिया जा रहा है| इसके बावजूद अभी तक उन लोगों के रिजल्ट का प्रकाशन नहीं हुआ है और इसीलिए आज वो लोग प्रदर्शन करने के लिए कारगिल चौक पर पहुंचे थे और पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया|

बिहार बोर्ड द्वारा 2012 में उर्दू बांग्ला स्पेशल टीईटी परीक्षा ली गई थी। कुल 26 हजार उत्तीर्ण हुए थे। उत्तीर्ण होने के बाद नियोजन के लिए आवेदन करवाया गया। मेरिट लिस्ट भी जारी हुआ, लेकिन नियोजन के 20 दिन पहले बिहार बोर्ड ने 12 हजार अभ्यर्थियों के रिजल्ट को रद्द कर दिया। इसके बाद से ये अभ्यर्थी हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा चुके है। इनके पक्ष में फैसला भी आया है।