पातेपुर । पातेपुर थाना क्षेत्र के बकाढ गांव स्थित जलौखर टोला में खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से लगी आग से चार घर जलकर राख हो गया. आग लगने के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि अगलगी की सूचना मिलने पर पातेपुर थाने में तैनात फायर बिग्रेड की गाड़ी जब तक मौके पर पहुंची तबतक आग ने चारों घर को जलाकर राख कर दिया था.
अग्निपीड़ितों एवं स्थानीय लोगो के अनुसार अगलगी की घटना में लगभग डेढ़ लाख रुपये नगद समेत लगभग पांच लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गया है. घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय मुखिया सज्जाद अहमद मौके पर पहुंच कर अग्निपीड़ितों को सांत्वना दी वही अपने निजी मद से पीड़ित परिवार के लिए चुरा,गुंड,राशन,मोमबत्ती आदि उपलब्ध कराया.
इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को पातेपुर के बकाढ पंचायत अंतर्गत जलौखर टोला निवासी जैला देवी घर मे खाना बना रही थी. इसी दौरान वह किसी काम से घर से बाहर गई. जबतक वह घर मे आई तबतक चूल्हे से निकली चिंगारी से घर खाना बनाने के दौरान मे आग पकड़ लिया.घर मे आग पकड़ते देख महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया. शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगो ने घटना की जानकारी पातेपुर पुलिस एवं फायर बिग्रेड को देते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया परंतु आग की लपटें इतनी तेज हो गई कि देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण करते हुए अगल बगल के प्रमोद कुमार, सुबोध सहनी एवं पंकज सहनी के घर को भी अपने आगोश में लेकर सबकुछ जलाकर राख कर दिया.

स्थानीय लोगो ने कड़ी मशक्कत के बाद पम्पिंग सेट के द्वारा आग पर काबू पाया. हालांकि घटना की सूचना मिलने पर पातेपुर थाने में तैनात अग्नि शामक वाहन भी मौके पर पहुंची लेकिन तबतक लोग आग पर काबू पा चुके थे. अग्निपीड़ितों ने बताया कि अगलगी की घटना में प्रमोद सहनी का कर्ज वाले को लौटाने के लिए रखे गए एक लाख रुपये नगद एवं पंकज कुमार की पत्नी शोभा देवी द्वारा जीविका समूह की वशूली का 40 हजार रुपये भी जलकर राख हो गया. वही अगलगी की घटना में चारो घरों के राशन, कपड़ा, जेबर, बर्तन समेत सारा सामान जलकर राख हो गया.
घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय मुखिया मो0 सज्जाद अहमद मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी वही अपने निजी मद से चारो पीड़ित परिवारों को चुरा, गुंड, मोमबत्ती, सलाई, एवं पन्नी उपलब्ध कराया. वही मौके से ही पातेपुर सीओ मुन्ना प्रसाद से बात कर सभी पीड़ित परिवारों को सरकार द्वारा दी जाने वाली प्रति परिवार 6 हजार रुपये नगद राशि एवं तिरपाल उपलब्ध कराने की बात कही. जिसपर सीओ द्वारा सभी अग्निपीड़ितों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया.