शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

बच्चों को परोसी गई खिचड़ी में मिला मछली का सिर, 

पीरो। पीरो प्रखंड के मध्य विद्यालय जमुआंव में सुप्रभात एजुकेशनल व सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बुधवार को बच्चों के लिए उपलब्ध कराए गए मध्याह्न भोजन के खिचड़ी में मछली का सिर मिलने के  बाद बच्चों को भोजन लेने से रोक दिया गया। बता दें कि प्रखंड

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
28 दिसंबर 2022, 08:44 PM IST (28 दिसंबर 2022) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
पीरो। पीरो प्रखंड के मध्य विद्यालय जमुआंव में सुप्रभात एजुकेशनल व सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बुधवार को बच्चों के लिए उपलब्ध कराए गए मध्याह्न भोजन के खिचड़ी में मछली का सिर मिलने के  बाद बच्चों को भोजन लेने से रोक दिया गया। बता दें कि प्रखंड के विद्यालयों में एनजीओ सुप्रभात एजुकेशन व सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा भोजन उपलब्ध जा रहा है। एनजीओ द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले भोजन की गुणवता, शुद्धता व मात्रा को लेकर  बच्चों व उनके अभिभावकों द्वारा सवाल उठाए जाते रहे हैं। वैसे खिचड़ी में मछली का सिर कहां से पहुंचा यह जांच का विषय है।
बताया जाता है बच्चों को भोजन देने से पहले रसोइया जब खाना चखने के लिए कलछुल डाली तो मछली का सिर जैसा कुछ दिखा। जिसके बाद प्रभार में रहे शिक्षक मनोज कुमार को खिचड़ी दिखाया गया  । जिसके बाद एहतियात के लिए बच्चों को खाना देने से रोक दिया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक सुमित कुमार ने इस आशय का सूचना विभागीय वाट्स एप ग्रुप में प्रेषित किया। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि वे तीन दिनों से छुट्टी पर हैं। भोजन में मछली जैसा मिलने के बाद उस भोजन को बच्चों को खाने के लिए नहीं दिया गया।

13 कांडों में जब्त 5790 लीटर शराब को थाना परिसर में किया गया नष्ट

एनजीओ की मनमानी जारी एनजीओ द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवता, शुद्धता व मात्रा को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बावजूद एनजीओ की मनमानी जारी है। पूर्व में मिली शिकायत के आलोक में डीइओ भोजपुर द्वारा एनजीओ को भोजन मद में दी जाने वाली एक दिन की राशि की कटौती की गई थी लेकिन इसका कोई असर एनजीओ पर नहीं दिख रहा है।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें