शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   अनंत सिंह के कथित बयान पर मांझी बोले- गलत काम को सही नहीं ठहराया जा सकता, जांच के बाद कार्रवाई हो   •   मोदी सरकार ने बिहार के लिए खोला खजाना! 2424 किमी NH पर खर्च होंगे ₹1.64 लाख करोड़   •   आज से खुला VTR, जंगल सफारी शुरू; बाढ़ के बाद फिर गुलजार हुआ वाल्मीकि टाइगर रिजर्व   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   अनंत सिंह के कथित बयान पर मांझी बोले- गलत काम को सही नहीं ठहराया जा सकता, जांच के बाद कार्रवाई हो   •   मोदी सरकार ने बिहार के लिए खोला खजाना! 2424 किमी NH पर खर्च होंगे ₹1.64 लाख करोड़   •   आज से खुला VTR, जंगल सफारी शुरू; बाढ़ के बाद फिर गुलजार हुआ वाल्मीकि टाइगर रिजर्व   •  

औरंगाबाद में मिला मंकी पॉक्स क़ा पहला संदिग्ध, स्वास्थ्य महकमा हूआ एलर्ट

औरंगाबाद जिले के कुटुंबा प्रखंड के एक गांव में मंकी पॉक्स के एक संदिग्ध मरीज मिलने की खबर से पूरे जिले में हड़कंप है। संदिग्ध मरीज मिलने की सूचना जैसे ही  औरंगाबाद  स्वास्थ्य महकमा को लगी उन्होंने एक टीम  भेजकर संदिग्ध मरीज का सैंपल लिया और

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
7 अगस्त 2022, 05:37 PM IST (7 अगस्त 2022) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 08:44 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
औरंगाबाद जिले के कुटुंबा प्रखंड के एक गांव में मंकी पॉक्स के एक संदिग्ध मरीज मिलने की खबर से पूरे जिले में हड़कंप है। संदिग्ध मरीज मिलने की सूचना जैसे ही  औरंगाबाद  स्वास्थ्य महकमा को लगी उन्होंने एक टीम  भेजकर संदिग्ध मरीज का सैंपल लिया और उसे जांच के लिए पटना भेज दिया।

देवघर: अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनने बनने की संभावना देवघर हवाई अड्डे में : राजीव प्रताप रूडी

जानकारी देते हुए औरंगाबाद के सिविल सर्जन डॉ कुमार वीरेंद्र प्रसाद एवं एसीएमओ किशोर कुमार ने बताया कि संदिग्ध मरीज के मिलते ही चिकित्सकों की एक टीम उसके घर पहुंची और उसके सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए पटना भेज दिया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति से लिये गये सैंपल की  पांच तरह से  जांच की जाएगी और जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि उक्त युवक मंकी पॉक्स से ग्रसित है या नहीं। संदिग्ध मरीज की ट्रैवलिंग हिस्ट्री रही है और वह हाल फिलहाल में ही दिल्ली से आया है
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.
।
सूचना के बाद से चिकित्सकों द्वारा संदिग्ध मरीज को पूरी तरह से आइसोलेट कर दिया गया है एवं उसके परिजनों को भी इससे दूर रहने से संबंधित कई निर्देश दिए गए हैं।
इस संबंध में जब परिजनों से बात की गयी तो उनमें  बिहार की चिकित्सीय व्यवस्था को लेकर काफी आक्रोश दिखा। परिजनों ने बताया कि जब शरीर के हिस्से पर पॉक्स के लक्षण दिखने लगे तो इलाज के लिए वे मंकी पॉक्स के संदिग्ध मरीज को लेकर पटना गये थे। परंतु न तो उसे पीएमसीएच में जगह मिली और नही ही आईजीआईएमएस में। सभी अस्पतालों ने मरीज की अवस्था को देखकर अपने  हाथ खड़े कर दिए। वहीं  परिजनों ने औरंगाबाद के चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा की औरंगाबाद स्वास्थ्य विभाग को जैसे ही जानकारी मिली उन्होंने एक  टीम उनके  घर भेजकर जांच के लिए सैंपल एकत्रित किया।