शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

नाटक “खुदा हाफिज” में दिखी अपनों को खोने की अंतहीन पीड़ा

बेगूसराय : कल्याण केंद्र के द्वारा आनन्द मेला के मुख्य मंच पर नगर इप्टा बेगूसराय व कल्याण केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में नाटक खुदा हाफिज का मंचन किया गया। नाटक में दो पात्र सलीम व अवतार के आसपास ही चलती है कहानी। दंगे के बाद दोनों अपने अप

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
3 जनवरी 2023, 09:45 PM IST (3 जनवरी 2023) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
बेगूसराय : कल्याण केंद्र के द्वारा आनन्द मेला के मुख्य मंच पर नगर इप्टा बेगूसराय व कल्याण केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में नाटक खुदा हाफिज का मंचन किया गया। नाटक में दो पात्र सलीम व अवतार के आसपास ही चलती है कहानी। दंगे के बाद दोनों अपने अपने परिवार से बिछडे हुए हैं, अपनो को खोने का दर्द, बेबसी, चिन्ता व परेशानी से दोनों हलकान हैं।
एक दूसरे से बातचीत फिर भी एक दूसरे से भय और एक दूसरे का सहारा भी। आपसी द्वेष व नादानियो के कारण दोनों अज्ञात भय से भयभीत हैं। दंगे के दौरान दोनों छिपते भी हैं, भागते भी हैं। आखिरकार सलीम दंगे का शिकार हो जाता है और अवतार के जोर जोर से रोने की आवाज के साथ ही नाटक समाप्त हो जाता है। अवतार की भूमिका में प्रेम राज विक्की व सलीम का पात्र निभाने वाले सुधीर कुमार सिंह ने अपनी जोरदार अभिनय से किरदार को जीवंत बना दिया। भय से दुबकते व दर्द से तडपते कलाकार को देख , दर्शक वाह वाह कर उठे। नाटक का निर्देशन व संगीत संचालन दीपक कुमार, मेक अप अंजनी कुमार अंजन तथा संयोजन वागीश आनंद ने किया।

बरौनी रिफाइनरी ने विभिन्न सड़कों पर कराया पानी का छिड़काव

इस अवसर पर आनंद मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार, सचिव रजनीश रंजन, कल्याण केन्द्र सचिव भोगेन्द्र कुमार कमल, बीआरसीसी सचिव साइमन मूर्मू, कल्याण केन्द्र कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कनौजिया, नगर इप्टा कोषाध्यक्ष मनीष कुमार,नूरी अख्तर,साइमा जफर,अविनाश कुमार, मनोज कुमार सिंह समेत काफी संख्या मे कला प्रेमी मौजूद थे।
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें