शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

जिलास्तरीय युवा उत्सव को लेकर डीएम ने की बैठक

मीडिया दर्शन भभुआ(कैमूर): जिला स्तरीय युवा उत्सव, 2023 के आयोजन को लेकर गुरुवार को जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार ने आयोजन से संबंधित बैठक समाहरणालय के सभाकक्ष में किया, जिसमें प्रतियोगिता के विधा प्रदर्स कला अंतर्गत -समूह गायन, समूह लोक न

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
17 अगस्त 2023, 08:55 PM IST (17 अगस्त 2023) अपडेट: 10 अक्टूबर 2026, 04:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

मीडिया दर्शन भभुआ(कैमूर): जिला स्तरीय युवा उत्सव, 2023 के आयोजन को लेकर गुरुवार को जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार ने आयोजन से संबंधित बैठक समाहरणालय के सभाकक्ष में किया,
जिसमें प्रतियोगिता के विधा प्रदर्स कला अंतर्गत -समूह गायन, समूह लोक नृत्य, शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय गायन, एकांकी नाटक, शास्त्रीय वाद्य वादन, हार्मोनियम एवं वक्तृता तथा चाक्षुष कला अंतर्गत – चित्रकला मूर्तिकला हस्त शिल्प एवं फोटोग्राफ़ी में आयोजित की जाएगी।

साहित्य के बिना समाज अधूरा विकास वैभव

जिसमें 15 से 35 वर्ष के कलाकार प्रत्येक विधा के लिए अलग अलग आवेदन जिला खेल पदाधिकारी कैमूर के कार्यालय में जमा किया जाएगा। बताया गया कि 07.09.2023 तक आवेदन जमा किया जा सकता है, तथा 09.09.2023 को प्राप्त सभी आवेदनों की स्क्रीनिंग की जाएगी एवं 11.09.2023 जिला युवा उत्सव, 2023 प्रतियोगिता का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिला स्तर के स्पर्धा में प्रत्येक विधा के प्रथम स्थान प्राप्त कलाकार को राज्यस्तरीय प्रतिस्पर्धात्मक प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु भेजा जाएगा। बैठक में एडीएम संजय कुमार,डीडीसी कैमूर गजेन्द्र सिंह समेत कई अधिकारी कर्मी उपस्थित रहे।