सासाराम शहर:-समाधान यात्रा के तहत सोमवार को जिला मुख्यालय सासाराम पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एंप्लाइज यूनियन की जिला इकाई ने अपनी मांग पत्रों का एक ज्ञापन सौंपा है। यूनियन का कहना है कि कस्तुरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय में विभिन्न पदों पर नियोजित कर्मचारी कई वर्षों से अति कम वेतन पर कार्य करते आ रहे है। मंहगाई और वेतन आयोग के नियमानुसार कर्मचारियों का भुगतान नहीं होता है। जिसके कारण सभी कर्मचारी गरीबी एवं भूखमरी की समस्याओं से जूझ रहे है। जबकि दूसरे विभाग में इन्हीं पदो पर काम करनेवाले कर्मचारियों को नियमानुसार वेतन का भुगतान किया जा रहा है। कस्तुरबा गाँधी बालिका विद्यालय के कर्मचारीयों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ज्ञापन सौंप बिहार राज्य के सभी कोटि के नियोजित केजीवीमी कर्मी की सेवा स्थायी करने, कर्मीयों का सेवा अभिलेख संधारण करने, वार्डन, शिक्षिका, लेखापाल एवं अन्य कर्मियों को भारत सरकार प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड द्वारा स्वीकृत वेतन को निर्धारित करने, वार्डेन के रिक्त पद पर शिक्षिका को पदोन्नति करने, दैनिक भोगी कार्यरत कर्मी को रिक्त पदों पर समायोजित करने, दैनिक भोगी कर्मी, अनुदेशिका, रसोईयाँ, आदेशपाल, प्रहरी आदि की सेवा स्थायी एवं वेतन वृद्धि करने की मांग की है।
इम्लाईज यूनियन की जिला इकाई ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
सासाराम शहर:-समाधान यात्रा के तहत सोमवार को जिला मुख्यालय सासाराम पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एंप्लाइज यूनियन की जिला इकाई ने अपनी मांग पत्रों का एक ज्ञापन सौंपा है। यूनियन का कहना है कि कस्तुरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय में विभिन