शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

नगर की सफाई हेतु जिलाधिकारी ने 15 रथों को हरी झंडी दिखाया

सासाराम| रोहतास जिले के जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार द्वारा डीडीसी रोहतास सह नगर आयुक्त, सासाराम नगर निगम, शेखर आनंद की उपस्थिति में नगर निगम सासाराम के विभिन्न वार्डों में साफ-सफाई तथा गीला एवं सूखा कचरा संग्रहण हेतु 15 रथों को हरी झंडी दिखा

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
15 मार्च 2022, 12:07 PM IST (15 मार्च 2022) अपडेट: 4 अक्टूबर 2026, 05:07 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

सासाराम| रोहतास जिले के जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार द्वारा डीडीसी रोहतास सह नगर आयुक्त, सासाराम नगर निगम, शेखर आनंद की उपस्थिति में नगर निगम सासाराम के विभिन्न वार्डों में साफ-सफाई तथा गीला एवं सूखा कचरा संग्रहण हेतु 15 रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर उपस्थित मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सासाराम नगर की गुणवत्तापूर्ण साफ-सफाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है।

गौरतलब हो कि सफाई कार्य के लिए दो एनजीओ, जो इस सफाई कार्य और कचरा संग्रहण हेतु कार्यरत हैं, के द्वारा नगर निगम कार्यालय, सासाराम में काउंटर लगाकर प्रातः 6:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक जनता की शिकायतें और सूचनाएं ली जा रही हैं तथा उन सूचनाओं और शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि गीले कचरे से खाद बनाया जाएगा जबकि सूखे कचरे, विशेषकर प्लास्टिक को डालमिया सीमेंट फैक्टरी में रीसाइक्लिंग हेतु भेजा जाएगा। जिलाधिकारी महोदय ने जानकारी दी कि सासाराम नगर के अपशिष्ट प्रबंधन हेतु भूमि चिन्हित कर लिया गया है जो नगर सासाराम से 12 किलोमीटर की दूरी पर शिव सागर प्रखंड में अवस्थित है।

उन्होंने सासाराम की जनता से अपील किया कि ये 15 रथ सुबह और शाम की पालियों में पूरे नगर के सभी वार्डों में भ्रमण करेंगे। उनके आने पर नगरवासी अपने घर के गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग थैलों में इन गाड़ियों को तत्परतापूर्वक सुपुर्द करने का कष्ट करेंगे ताकि नगर की सफाई व्यवस्था सुचारु रुप से चलती रहे। जिलाधिकारी महोदय ने नगरवासियों से अपने आस-पड़ोस की सफाई एवं स्वच्छता बनाये रखने में एक ज़िम्मेवार नागरिक के तौर पर सक्रिय भूमिका निभाने की भी अपील की।

हलाकि इससे पहले भी सरकारी अधिकारीयों के द्वारा शहर में इस तरह के कार्य की कवायत शुरू की जा चुकी है और नतीजा तो सबके सामने है लकिन जिलाधिकारी के पिछले कार्यों को देखा जाये तो ये काफी सराहनीय है और सासाराम नगर को एक स्वच्छ नगर का भविष्य दिखता है|