शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

रोहतास: जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार द्वारा videoconfrencing के माध्यम से “जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा” के सफल आयोजन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक

सासाराम| आज जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार द्वारा videoconfrencing के माध्यम से “जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा” के सफल आयोजन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। ज्ञातव्य है कि जिलाधिकारी द्वारा उक्त बैठक का संच

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
9 जुलाई 2022, 05:10 PM IST (9 जुलाई 2022) अपडेट: 15 अक्टूबर 2026, 09:12 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

सासाराम| आज जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार द्वारा videoconfrencing के माध्यम से “जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा” के सफल आयोजन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। ज्ञातव्य है कि जिलाधिकारी द्वारा उक्त बैठक का संचालन ज़िले के सबसे सुदूरवर्ती, पर्वतीय प्रखंड, नौहट्टा से किया गया जहां वे स्वयं जिलास्तरीय पदाधिकारियों की टीम के साथ विभिन्न योजनाओं के धरातलीय क्रियान्वयन की जांच हेतु अलसुबह ही नौहट्टा प्रखंड मुख्यालय पहुंचे थे। बैठक में, अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग के अन्य सभी अधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी MO/IC, cdpo,इत्यादि उपस्थित रहे।(रोहतास: जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार)

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि बिहार राज्य ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए, औसत प्रजनन दर (tfr) 3.0 की प्राप्ति की है। साथ ही, गर्भ निरोधक प्रचलन दर में भी अच्छी बढ़ोत्तरी की है। अतएव जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के सफल आयोजन हेतु दोनो पक्षों, यथा जनजागरूकता तथा परिवार नियोजन सेवाओं के तहत प्रदान की जाने वाली सेवाओं (यथा कॉपर टी, गर्भनिरोधक सुई,बंध्याकरण एवं नसबंदी की सेवा) प्रदान करने पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया जाना है। उन्होंने 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस पर स्वास्थ्य मेले के आयोजन एवं 21 जुलाई को परिवार नियोजन दिवस के सफल आयोजन का निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिया।(रोहतास: जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार)

Read Also: रोहतास: जिलाधिकारी के प्रति जनप्रतिनिधियों ने आभार व्यक्त किया

अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने विशेष रूप से ज़िले के सभी 472 स्वास्थ्य उप केंद्रों पर ANMs की ससमय उपस्थिति (प्रातः 8 बजे से) अनवरत रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया। उसी प्रकार सभी APHC एवं PHC पर भी GNMs तथा चिकित्सकों की ससमय और पूरी अवधि में उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया। उन्होंने कहा कि जिला एवं प्रखंड स्तरीय टीमों द्वारा उक्त की औचक जांच जारी रहेगी।

जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को सभी GNM एवं ANM की प्रतिनियुक्ति रद्द करने के निर्गत आदेश के आलोक में, उन सभी का अपने मूल पदस्थापन स्थल पर आज अपराह्न तक योगदान करा लेने का निर्देश दिया। इस निमित्त सभी MO/ICs को निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित करने कहा गया। सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को “जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े” के सफल आयोजन के निमित्त सभी सेविकाओं के साथ भी एक बैठक आज ही कर लेने का निर्देश दिया गया।

सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि राज्य सरकार से 17 नये एम्बुलेंस ज़िले को प्राप्त हुए हैं जिनमे 8 सामान्य और 9 एडवांस्ड उपचार से संबंधित उपकरणों से लैस हैं।बैठक में केअर इंडिया के भी पदाधिकारी उपस्थित रहे।(रोहतास: जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार)

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.