शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

महाशिवरात्रि पर आयोजित कार्यक्रम की तैयारी पर विचार विमर्श किया गया

 बिरौल:- अनुमंडल संवाददाता दरभंगा कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के सलमगढ़ गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में पूर्व मुखिया भोला प्रसाद मुखिया की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई। जिसमें 18 फरवरी को होने वाले महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित कार्यक्र

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
12 फरवरी 2023, 07:58 PM IST (12 फरवरी 2023) अपडेट: 17 अक्टूबर 2026, 01:42 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

 बिरौल:- अनुमंडल संवाददाता दरभंगा कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के सलमगढ़ गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में पूर्व मुखिया भोला प्रसाद मुखिया की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई। जिसमें 18 फरवरी को होने वाले महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित कार्यक्रम की तैयारी पर विचार विमर्श किया गया। चार दिवसीय महा शिवरात्रि महोत्सव को लेकर 16 फरवरी को नव निर्मित संगमरमर के माता पार्वती के प्रतिमा भ्रमण एवं भव्य कलश शोभायात्रा निकालने,17 फरवरी को मंदिर परिसर में नवनिर्मित माता पार्वती के मंदिर के अन्ना पुष्पा दिवस का आयोजन करने,18 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर माता पार्वती के प्रतिमा का वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पंडित विजय झा के द्वारा प्राण प्रतिष्ठा देने एवं जय शिव शंकर गौड़ी शंकर पार्वती पति हर हर नाम धुन अष्टयाम महा यज्ञ का शुभारंभ करने एवं शिव विवाह महोत्सव को लेकर शिव बारात की भव्य झांकी निकालने तथा 19 फरवरी को अष्टयाम महा यज्ञ का पूर्णाहुति एवं कलश विसर्जन यात्रा का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। शिव मंदिर परिसर में पूर्वी प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति के पूर्व मंत्री स्वर्गीय भागवत मुखिया के सौजन्य से निर्मित माता पार्वती के मंदिर में प्रतिमा स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा दिया जाएगा।माता पार्वती के संगमरमर की प्रतिमा का अधिष्ठापना मंत्री स्वर्गीय मुखिया के पुत्र बैजनाथ मुखिया एवं अरविंद मुखिया के सौजन्य से किया जाएगा। मौके पर सरपंच बबन दास,पूर्वी भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय कुमार राय,उपेन्द्र मुखिया,राम शरण यादव,राम बली राय,संजय कुमार राय,उपमुखिया सुरेश राम,बृहस्पति मुखिया,लखिन्दर राम मुन्ना झा,शंभू सदा,महेंद्र राय,राम बालक राय,बैजू मुखिया राधे मुखिया राजन मुखिया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.