शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   अनंत सिंह के कथित बयान पर मांझी बोले- गलत काम को सही नहीं ठहराया जा सकता, जांच के बाद कार्रवाई हो   •   मोदी सरकार ने बिहार के लिए खोला खजाना! 2424 किमी NH पर खर्च होंगे ₹1.64 लाख करोड़   •   आज से खुला VTR, जंगल सफारी शुरू; बाढ़ के बाद फिर गुलजार हुआ वाल्मीकि टाइगर रिजर्व   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   अनंत सिंह के कथित बयान पर मांझी बोले- गलत काम को सही नहीं ठहराया जा सकता, जांच के बाद कार्रवाई हो   •   मोदी सरकार ने बिहार के लिए खोला खजाना! 2424 किमी NH पर खर्च होंगे ₹1.64 लाख करोड़   •   आज से खुला VTR, जंगल सफारी शुरू; बाढ़ के बाद फिर गुलजार हुआ वाल्मीकि टाइगर रिजर्व   •  

राहुल गांधी के समर्थन में उतरे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, नीतीश कुमार ने पूरे मामले में साधी चुप्पी

पटना डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी को पिछले दिनों सूरत की अदालत से 2 साल की सजा मोदी सरनेम के मामले में मिली है। जिसके बाद सियासत में भूचाल आ गया है। कोर्ट के फैसले के बाद लगातार कई लोग राहुल गांधी के समर्थन में आ गए

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
24 मार्च 2023, 10:48 AM IST (24 मार्च 2023) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 09:15 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी को पिछले दिनों सूरत की अदालत से 2 साल की सजा मोदी सरनेम के मामले में मिली है। जिसके बाद सियासत में भूचाल आ गया है। कोर्ट के फैसले के बाद लगातार कई लोग राहुल गांधी के समर्थन में आ गए हैं।

Akshara Singh Viral Reels: अक्षरा सिंह ने रील शेयर कर पवन सिंह को मारा ताना! वीडियो में कहा- ‘तेरी औकात नहीं’

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी राहुल के समर्थन में कई ट्वीट किए हैं। लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि जहां एक तरफ तेजस्वी यादव का समर्थन कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सीएम नीतीश कुमार ने इस पूरे मामले में चुप्पी साध कर रखी है।

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीटर पर लिखा है कि चक्रव्यूह रच विपक्षी नेताओं पर ईडी, आईटी, सीबीआई से दबिश करवाओ फिर भी बात ना बने तो घिनौने षडयंत्र के अंतर्गत विभिन्न शहरों में आधारहीन मुकदमे करवाओ, ताकि हैडलाइन मैनेजमेंट में कोई कोर कसर ना रह जाए. यह संविधान, लोकतंत्र, राजनीति और देश के लिए अतिगंभीर चिंता का विषय है।

अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार में किन्नर से प्यार करता था युवक, शादी के बाद मारपीट करके घर से भगाया!

हालांकि,तेजस्वी यादव भले ही राहुल गांधी के समर्थन में उतरे हैं, लेकिन बिहार में उनके साथ सरकार चला रहे नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जदयू इस मामले में अब तक चुप्पी साध रखी है। जदयू ने अब तक राहुल गांधी को मिली सजा पर कोई टिप्पणी नहीं की है। न तो नीतीश कुमार ने कोई प्रतिक्रिया दी है और ना ही उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का कोई बयान सामने आया है। यहां तक की पार्टी प्रवक्ताओं ने भी मुंह बंद कर रखा है।