शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   अनंत सिंह के कथित बयान पर मांझी बोले- गलत काम को सही नहीं ठहराया जा सकता, जांच के बाद कार्रवाई हो   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   अनंत सिंह के कथित बयान पर मांझी बोले- गलत काम को सही नहीं ठहराया जा सकता, जांच के बाद कार्रवाई हो   •  

प्रखंड का सबसे व्यस्ततम चौराहे बिरौली चौक पर 24 घंटे दो पुलिसकर्मी की नियुक्ति करने का किया मांग 

पूसा प्रखंड के मोरसंड पंचायत स्थित बिरौली चौक पर गोलंबर व स्पीड ब्रेकर बनाने, चौराहे पर 24 घंटे दो पुलिसकर्मी की प्रतिनियुक्ति करने एवं अतिक्रमण को खाली कराने, बिरौली घाट से बालू व मिट्टी के अवैध खनन पर रोक लगाने आदि की मांग को लेकर भाकपा-म

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
27 दिसंबर 2022, 09:40 PM IST (27 दिसंबर 2022) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 11:10 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
पूसा प्रखंड के मोरसंड पंचायत स्थित बिरौली चौक पर गोलंबर व स्पीड ब्रेकर बनाने, चौराहे पर 24 घंटे दो पुलिसकर्मी की प्रतिनियुक्ति करने एवं अतिक्रमण को खाली कराने, बिरौली घाट से बालू व मिट्टी के अवैध खनन पर रोक लगाने आदि की मांग को लेकर भाकपा-माले कार्यकर्ताओं, दुकानदारों एवं बुद्धिजीवियों ग्रामीण ने बिरौली चौक पर मांगों को लेकर पूर्व में किए गए आंदोलन पर 25 दिसंबर तक आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर भाकपा-माले प्रखंड कमिटी के झंडा बैनर तले प्रखंड प्रशासन का प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया। नेतृत्व भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने किया।

ज्वेलरी के दुकान में तिजोरी काटकर लाखों  रुपए के जेवरात की भीषण डकैती

इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि बिरौली चौक चौराहा पर गोलंबर व स्पीड ब्रेकर बनाने एवं अन्य मांगों को लेकर पूर्व में किए गए। आंदोलन के दौरान प्रखंड प्रशासन द्वारा प्रतिनियुक्त प्रखंड राजस्व अधिकारी के द्वारा 25 दिसंबर तक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर उदासीन रवैया को देखते हुए, आज प्रखंड प्रशासन का पुतला दहन किया।  आगे उन्होंने कहा कि दर्जनों दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान जा चुकी है। प्रशासन जानबूझ कर इस समस्या को नजरअंदाज करती आ रही है। लोगों की जान की प्रशासन को परवाह नहीं है।
मौके पर जिला कमिटी सदस्य महेश कुमार, रौशन कुमार प्रखंड कमिटी सदस्य सुरेश कुमार समेत बथहु महतो, मोरसंड पंचायत सरपंच पति रंजीत कुमार राम, उमेश कुमार, मो. याकूब, श्रवण कुमार, ललित कुमार, मोनू कुमार, मोo लाडले, मोo खखनू, मोo अयूब, उपेंद्र दास, रूपेश कुमार, पवन कुमार आदि शामिल थे।
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें