सासाराम : सासाराम नगर निगम क्षेत्र स्थित तकिया मोहल्ले के लोगों ने मंगलवार को सासाराम सांसद छेदी पासवान से मुलाकात करके तकिया ओवर ब्रिज पर लगे लाइट को जलाने के लिए एक लिखित आवेदन देकर मांग किया है। आवेदन के माध्यम से सांसद से मांग किया गया कि रेलवे लाइन का चौड़ीकरण हो जाने की वजह से तकिया के लोगों को पुरानी जीटी रोड पर जाने के लिए ओवरब्रिज का सहारा लेना पड़ता है परंतु शाम ढलते ही ओवर ब्रिज पूरी तरह से अंधेरे में डूब जाता है। ऐसे में बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है।
खासकर सर्दी के मौसम में कुन्हासे की वजह से कुछ भी दिखाई नहीं देता है। इस वजह से बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है। लोगों ने मांग किया कि ओवर ब्रिज पर लगाए गए सभी लाइटों को जला दिया जाए तो ओवरब्रिज से पार करने वाले वाहनों के साथ-साथ लोगों को आसानी होगी। साथ ही साथ लोगों ने यह भी मांग किया कि ओवरब्रिज के दोनों तरफ सीढ़ी निर्माण के कार्य को भी पूरा कराया जाए ताकि बुजुर्ग एवं महिलाओं के साथ-साथ पढ़ने जाने वाले छात्र छात्राओं को लंबी दूरी न तय करना पड़े। उन लोगों ने कहा कि लंबी दूरी से बचने के लिए लोग रेलवे लाइन पार होकर ही एक छोर से दूसरे छोड़ तक जाते हैं। ऐसे में रेलवे लाइन पर भी अक्सर दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है।
तकिया मोहल्ले के लोगों ने सासाराम सांसद छेदी पासवान से मांग किया कि रेलवे पुल पर लगे लाइट को जल्द से जल्द जलवाया जाए। साथ ही साथ रेलवे ओवर ब्रिज के दोनों तरफ सीढ़ी का निर्माण करवाया जाए। मांगपत्र देने वालों में बृजमोहन सिंह, दिनेश कुमार, कपिल सिंह, मनोज सिंह, दिव्यांश कुमार, राहुल कुमार, द्रोपती देवी, राम जन्म सिंह, राम प्रवेश सिंह, राम नाथ सिंह, बिंध्याचल कुमार, दिलीप कुमार, मुनिराम सहित अन्य लोग शामिल थे।