शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

दलित बस्ती में पहुंचपथ बनवाने का किया मांग

(ब्यूरो समस्तीपुर):- पुनर्वास की वैकल्पिक व्यवस्था किये बगैर मुर्गियाचक- बहादुरनगर में केशरेहिंद सरकारी जमीन पर पुस्तैनी बसे दलित- गरीब- भूमिहीन परिवार जमीन खाली नहीं करने का निर्णय शुक्रवार को बहादुरनगर में एक बैठक का आयोजन कर लिया. बैठक क

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
10 फरवरी 2023, 07:35 PM IST (10 फरवरी 2023) अपडेट: 12 अक्टूबर 2026, 12:58 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

(ब्यूरो समस्तीपुर):- पुनर्वास की वैकल्पिक व्यवस्था किये बगैर मुर्गियाचक- बहादुरनगर में केशरेहिंद सरकारी जमीन पर पुस्तैनी बसे दलित- गरीब- भूमिहीन परिवार जमीन खाली नहीं करने का निर्णय शुक्रवार को बहादुरनगर में एक बैठक का आयोजन कर लिया.

बैठक की अध्यक्षता खेग्रामस के प्रखण्ड अध्यक्ष प्रभात रंजन गुप्ता ने की. मो० एजाज, नीलम देवी, मो० कादीर, सुखिया खातुन, रजनी देवी, मो० रफीक, रजिया देवी, मो० दुलारे, मो० शकील, अर्जुन कुमार आदि ने बैठक में अपने- अपने विचार व्यक्त किये.

बैठक को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि इस जमीन को सरकार की जरूरत नहीं है बाबजूद इसके भाजपा के नेता ने अपने कब्जे की जमीन का रूख खोलने एवं अन्य भूमाफिया द्वारा इस कीमती जमीन पर कब्जा जमाने के लिए हाईकोर्ट में सीडब्ल्यूजेसी 3379/2018 दायर कर जमीन पर बसे दलित- गरीब- भूमिहीन को अंचल प्रशासन का सहारा लेकर हटाना चाहते हैं. माले उनके मंसूबे का कामयाब नहीं होने देगी.

माले नेता ने आगे कहा कि अंचल प्रशासन पहले तमाम दबंग, रसुखदारों के कब्जे वाली सरकारी जमीन को मुक्त कराकर तमाम दलित- गरीब- भूमिहीन को वास की जमीन, पर्चा, आवास, पहुंचपथ की व्यवस्था कराएं. तत्पश्चात बसे परिवार खुद सरकारी जमीन को खाली कर देंगे.

बैठक से एक प्रस्ताव पारित कर 15 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में भाकपा माले द्वारा आयोजित भाजपा भगाओ- देश बचाओ रैली में सभी परिवारों से एक- एक सदस्य भाग लेने का निर्णय लिया गया।अति आवश्यक सूचना:- मीडिया दर्शन दैनिक समाचार पत्र में खबर या विज्ञापन प्रकाशित कराने और समस्तीपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों से रिपोर्टिंग करने के इच्छुक व्यक्ति संपर्क करें, संपर्क नंबर:- 73229 31794, संपर्क नाम:- धर्मेंद्र कुमार ,मीडिया दर्शन ब्यूरो समस्तीपुर।