शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

पहाड़ से नीचे गिरने से एक गुप्ताधाम यात्री की मौत

पटना डेस्क: गुप्ता धाम पहुंचकर बाबा भोलेनाथ का दर्शन कर लेने के बाद पैदल लौटने वाले श्रद्धालु पहाड़ उतरने में उतावले हो जाते हैं। उतावलेपन का एक दुःखद नतीजा प्रकाश में आया है। नौहट्टा थाना क्षेत्र के पहड़िया घाट में एक गुप्ता धाम यात्री उतावल

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
16 फरवरी 2023, 01:59 PM IST (16 फरवरी 2023) अपडेट: 15 अक्टूबर 2026, 12:49 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: गुप्ता धाम पहुंचकर बाबा भोलेनाथ का दर्शन कर लेने के बाद पैदल लौटने वाले श्रद्धालु पहाड़ उतरने में उतावले हो जाते हैं। उतावलेपन का एक दुःखद नतीजा प्रकाश में आया है। नौहट्टा थाना क्षेत्र के पहड़िया घाट में एक गुप्ता धाम यात्री उतावलेपन में जल्दी जल्दी पहाड़ से उतर रहा था। एक कहावत प्रसिद्ध है कि जल्दी का काम शैतान का होता हैं। जल्दबाजी के कारण एक गुप्ता धाम यात्री पहाड़ से जल्दबाजी में उतर रहा था।

वहीं बताया जाता है कि जल्दबाजी के कारण वह साठ फीट नीचे एक चट्टान पर गिर गया। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। लाश अभी तक घाटी में ही है। घटना रात आठ बजे के लगभग बताई जाती है। रात होने के कारण सम्भवतः पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। मृतक कहां का है। यह पता नहीं चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्ता धाम यात्री पहड़िया घाट के रास्ते लौट रहा था।

इसी के साथ घाटी संकरा होने के कारण पैर फिसल गया जिससे साठ फीट नीचे चट्टान पर गिर गया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। नौहट्टा थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि रात होने के कारण पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाई। सुबह में शव को घाटी से निकाला जाएगा