शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

भाकपा( माले) लिब्रेशन के नेतृत्व में तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया गया

रोहतास : रोहतास जिला के शिवसागर में गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय पर भाकपा( माले) लिब्रेशन के नेतृत्व में फासीवादी बुलडोजर राज एंव गरीब दलितों के घर उजाड़ने एवं झुठी मुकदमा करने के खिलाफ जनप्रतिरोध मार्च निकालते हुए अंचल कार्यालय पर तालाबंदी क

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
30 जून 2022, 05:37 PM IST (30 जून 2022) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 02:52 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

रोहतास : रोहतास जिला के शिवसागर में गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय पर भाकपा( माले) लिब्रेशन के नेतृत्व में फासीवादी बुलडोजर राज एंव गरीब दलितों के घर उजाड़ने एवं झुठी मुकदमा करने के खिलाफ जनप्रतिरोध मार्च निकालते हुए अंचल कार्यालय पर तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मार्कंडेय चंद्रबंशी व संचालन सुनिल राम ने किया। सभा को संबोधित करते हुए राज्य कमेटी सदस्य नंदकिशोर पासवान ने कहा कि भाजपा के फासीवादी राज्य में लोकतंत्र एवं जनता के अधिकारों पर हमले तेज हो गया है। शांतिपूर्ण आंदोलनों पर सरकार बुलडोजर चला रही है।

ALSO READ…जिले के सदर अस्पताल में खुलेगा एमएमडीपी क्लीनिक

महंगाई आसमान छू रही है और बेरोजगारी चरम पर है। रोजी-रोटी के लिए आवाज उठाने पर लोगों की हत्या की जा रही है। दो करोड़ रोजगार देने के नाम पर सत्ता पाने के बाद सरकार ने युवाओं का ध्यान रोजगार से भटकाने के लिए देश को सांप्रदायिकता के आग में झोंकने काम कर रही हैं। जैसे मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। सभा को संबोधित करने वालो में राजेश कुमार, द्विगविजय तिवारी, कंहैया राम, संत किशोर बादल, श्यामनारायन शर्मा, रमाशंकर पाल, गुडु महतो, बासमती देवी, कृष्णा पासवान, अशोक कुमार शामिल थे।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.