शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

प्रशंसनीय : एसआरएफ के आग्रह पर सुमित ने रक्तदान कर बचाई सोनम की जान रक्तदान के लिए सदैव तत्पर रहती है एसआरएफ की टीम

भगवानपुर : आए दिन जनहित में लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज कराने और जरूरतमंदों की सेवा में हमेशा खड़ी रहने वाली प्रखंड क्षेत्र स्थित चंदौर गांव स्थित सामाजिक संस्था सूर्यकला रामजी फाउंडेशन ने एक बच्ची की जान बचाकर एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिय

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
1 सितंबर 2022, 12:00 PM IST (1 सितंबर 2022) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
भगवानपुर : आए दिन जनहित में लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज कराने और जरूरतमंदों की सेवा में हमेशा खड़ी रहने वाली प्रखंड क्षेत्र स्थित चंदौर गांव स्थित सामाजिक संस्था सूर्यकला रामजी फाउंडेशन ने एक बच्ची की जान बचाकर एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया है।जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती छौड़ाही निवासी आठ वर्षीय मरीज सोनम कुमारी के परिजन पिछले कई दिनों से ब्लड के लिए दर दर भटक रहे थे और गरीबी की वजह से उनके परिवार और रिश्तेदारों ने भी उनका साथ छोड़ दिया था और किसी ने भी उक्त बच्ची को ब्लड नही दिया।

Read also : औरंगाबाद : करमा पंचायत में  सरकार द्वारा चालयी जा रही योजनाओं क़ा डीएम ने किया निरीक्षण 

तब उक्त मरीज बच्ची के परिजन को सूर्यकला रामजी फाउंडेशन के बारे में जानकारी मिली और उन्होंने उक्त संस्था के सचिव शैलेन्द्र कुमार सिंह से मंगलवार की रात में संपर्क किया और सारी जानकारी दी।जानकारी मिलते ही संस्था के सचिव शैलेन्द्र कुमार सिंह ने प्रखंड क्षेत्र स्थित महेशपुर गांव निवासी सह राधा रानी वस्त्रालय के संचालक सुमित कुमार से संपर्क कर उक्त छोटी बच्ची को ब्लड देने का उनसे आग्रह किया। तत्पश्चात् रक्तवीर सुमित कुमार ने सुबह सबेरे सात बजे अपने घर से पैंतीस किलोमीटर दूर बेगूसराय के मीरा नर्सिंग होम स्थित ब्लड बैंक में जाकर अपना रक्तदान किया और बच्ची के परिजन को ब्लड उपलब्ध कराया और इस तरह बच्ची की जान बच पाई।उक्त संबंध में सूर्यकला रामजी फाउंडेशन के सचिव शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया की हमारी संस्था निःस्वार्थ भाव से लगातार जरूरतमंदों की सेवा में लगी हुई है।
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।