शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

तापमान गिरने से शीतलहर और ठंड ने लोगों की बढ़ाई मुश्किलें

मोहनिया/कैमूर  :  बढ़ती ठंड के साथ साथ गुरुवार की देर रात्रि से ही कोहरे ने दस्तक दे दी है। इस वजह से शुक्रवार को सुबह से ही कोहरे और बढ़ती ठंड की वजह से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई। सुबह के 7:00 बजे की अगर बात करें तो तापमान में गिरावट आने क

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
30 दिसंबर 2022, 07:30 PM IST (30 दिसंबर 2022) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

मोहनिया/कैमूर  :  बढ़ती ठंड के साथ साथ गुरुवार की देर रात्रि से ही कोहरे ने दस्तक दे दी है। इस वजह से शुक्रवार को सुबह से ही कोहरे और बढ़ती ठंड की वजह से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई। सुबह के 7:00 बजे की अगर बात करें तो तापमान में गिरावट आने की वजह से पारा लुढ़क कर 12 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था लगे दोपहर के बाद तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई लेकिन संध्या होते होते फिर तापमान में गिरावट आना शुरू हो गया। हाड़ कपा देने वाली ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। बढ़ती ठंड से लोग अपने-अपने बिस्तर में दुबकने को मजबूर हो गए हैं।

कोइलवर के बहियारा में कचरा डंपिंग केंद्र बन्द करने की मांग पर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

शीतलहर के प्रकोप ज्यादा होने की वजह से आने जाने में वाहन चालको समेत राहगीरों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं अगर प्रशासन की बात करें तो शहर के चौक चौराहों से लेकर अन्यत्र जगहों पर अलाव जलाने की कोई व्यवस्था है नहीं की गई थी जिस वजह से राहगीरों सहित ठेला खोमचा चलाने वाले गरीब मजदूर तबके के लोगों को ठंड में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बढ़ते हुए ठंड को अगर देखते हुए बात करें तो नगर प्रशासन के कान तभी खड़े होते हैं जब अलाव जलाने को लेकर अखबारों की सुर्खियां बनने शुरू हो जाते हैं इसके बाद ही प्रशासन की नींद खुलती है और प्रशासन जगह-जगह अलाव जलवाना शुरू करता है। बढ़ती ठंड को देखते हुए लोगों ने प्रशासन से जगह-जगह अलाव डलवाने की मांग की है ताकि लोगों को राहत मिल सके।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें