रविवार, 18 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •  

बाबा फुलेश्वर नाथ मंदिर के प्रांगण में चला स्वच्छता अभियान,स्वच्छता अभियान के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

बेलदौर प्रखंड अंतर्गत बोबिल पंचायत के बाबा फुलेश्वर नाथ मंदिर के प्रांगण में सोमवार को हमारा स्वच्छ सुंदर  गांव अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। तत्पश्चात  वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत पौधे भी लगाया गया। स्वच्छता अभियान की नेतृत्व पं

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
19 सितंबर 2022, 05:01 PM IST (19 सितंबर 2022) अपडेट: 17 अक्टूबर 2026, 02:46 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
बेलदौर प्रखंड अंतर्गत बोबिल पंचायत के बाबा फुलेश्वर नाथ मंदिर के प्रांगण में सोमवार को हमारा स्वच्छ सुंदर  गांव अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। तत्पश्चात  वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत पौधे भी लगाया गया। स्वच्छता अभियान की नेतृत्व पंचायत के मुखिया श्रीमती संगीता देवी के द्वारा किया गया। उक्त अभियान की दूसरे दिन बाबा फुलेश्वर नाथ मंदिर के प्रांगण की साफ सफाई के साथ हुई। फिर लोगों को साफ सफाई को लेकर मुखिया जी के द्वारा जागरूक भी किया गया।
मुखिया ने कहा की स्वच्छता में ईश्वर का वास होता है हम स्वस्थ रहेंगे तो समाज स्वच्छ व सुंदर बनेगा। स्वच्छता के बल पर सुंदर गांव की परिकल्पना साकार होने की बात कही। स्वच्छ बिहार अभियान के द्वितीय चरण के तहत हमारा सब सुंदर गांव अभियान के तहत बोबिल पंचायत में साफ सफाई कर लोगों को जागरूक किया गया। सीएलटीएस पांडव कुमार ने बताया पंचायत में हमारा स्वच्छ व सुंदर गांव को लेकर 10 सितंबर से 30 अक्टूबर तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

पोषण माह अभियान के माध्यम से एनीमिया व कुपोषण में कमी लाना है लक्ष्य : डीपीओ

जहां जागरूकता अभियान में लोगों को ठोस तरल कचरा प्रबंधन साफ सफाई सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग से बचने के अलावा साफ सफाई को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। मौके पर उपस्थित स्वच्छता प्रबंधक वीरन राम, ग्राही पांडव कुमार,संजय महतो, महेंद्र चंद्रवंशी, पप्पू पासवान, राजदेव सिंह, मनोज सिंह, बजरंगी सिंह प्रदुमन कुमार एवं समस्त वार्ड सदस्य मौजूद थे।
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।