शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

मुखिया ने ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिरौल अनुमंडल संवाददाता दरभंगा कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के सुघराईन पंचायत में मंगलवार को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन का कार्य शुरू हो गया। पंचायत के मुखिया सुधा कुमारी ने इस कार्य के लिए

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
3 जनवरी 2023, 09:23 PM IST (3 जनवरी 2023) अपडेट: 22 सितंबर 2026, 01:31 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
बिरौल अनुमंडल संवाददाता दरभंगा कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के सुघराईन पंचायत में मंगलवार को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन का कार्य शुरू हो गया। पंचायत के मुखिया सुधा कुमारी ने इस कार्य के लिए ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वच्छता पर्यवेक्षक पंकज कुमार मिश्र ने स्वच्छता के महत्व को समझते हुए घरों एवं इसके आस पास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने का अपील किया।(मुखिया ने ई-रिक्शा)

औरंगाबाद: हत्यारोपी को कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा 

उन्होंने लोगों को अपने अपने घरों के सुखा कचड़ा को नीला डस्टबिन में तथा गीला कचड़ा को हरा डस्टबिन में रखने को कहा। उन्होंने कहा कि उक्त कचड़े को लेने के लिए ई- रिक्शा चालक आएगा। उसपर दोनों कचड़े को अलग अलग स्थानों पर रख देने को कहा। उन्होंने कहा कि पूरे पंचायत में 3013 परिवारों को डस्टबिन दिया जाना है । लेकिन तत्काल 10 परिवारों को दोनों डस्टबिन दिया गया है।शेष बचे परिवारों को एक दो दिन में दे दिया जाएगा। मौके पर पंचायत सचिव पवन सिंह,उप मुखिया सकलदेव चौपाल, मुखिया प्रतिनिधि सह पूर्वी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राम भजन यादव, गोविंद कुमार,राम जपो पासवान,केवल कांत, स्वच्छता ग्रही कमल नारायण मुखिया सहित कई स्वच्छता कर्मी एवं ई- रिक्शा चालक उपस्थित थे।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें