रविवार, 18 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
महाअष्टमी पर रानीटीकर दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां के दर्शन को लगी श्रद्धालुओं की कतार   •   दुर्गापूजा को लेकर मसौढ़ी में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा   •   मसौढ़ी में खुले मां दुर्गा के पट, जयकारों से गूंजा शहर; 55 जगहों पर हो रही पूजा   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   महाअष्टमी पर रानीटीकर दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां के दर्शन को लगी श्रद्धालुओं की कतार   •   दुर्गापूजा को लेकर मसौढ़ी में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा   •   मसौढ़ी में खुले मां दुर्गा के पट, जयकारों से गूंजा शहर; 55 जगहों पर हो रही पूजा   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •  

चंदौली बगैर नक्शा पास कराए बन रहा मकान, मापी करने पहुंचे नगर पंचायत कर्मचारियों के साथ हाथापाई से तनाव

चंदौली। नगर के वार्ड नंबर नौ (विभूति नगर) में सरकारी भूमि पर कब्जा कर बगैर नक्शे के बन रहे मकान की मापी करने पहुंचे कर्मचारियों के साथ अतिक्रमणकारी का विवाद हो गया। आरोप है की दबंग ने कर्मचारियों के साथ हाथापाई और गाली-गलौज की। इससे नगर पंच

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
12 जुलाई 2022, 06:49 PM IST (12 जुलाई 2022) अपडेट: 21 सितंबर 2026, 04:34 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

चंदौली। नगर के वार्ड नंबर नौ (विभूति नगर) में सरकारी भूमि पर कब्जा कर बगैर नक्शे के बन रहे मकान की मापी करने पहुंचे कर्मचारियों के साथ अतिक्रमणकारी का विवाद हो गया। आरोप है की दबंग ने कर्मचारियों के साथ हाथापाई और गाली-गलौज की। इससे नगर पंचायत कर्मचारी लामबंद हो गए। मामले की शिकायत कोतवालीसहित उच्चाधिकारियों से की है।लतीफशाह मार्ग स्थित नगर पंचायत के आराजी नंबर 135/1, 135/2,135/3रकबा लगभग डेढ़ बीघाभूमिपरनगरपंचायत प्रशासन ने पिछले माह बकायदा घेराबंदी कर तारकशी करवा दी थी। दिया।

डेहरी ऑन सोन : मोटरसाइकिल के साथ शराब धंधेबाज गिरफ्तार

नगर पंचायत की उक्त भूमि से सटी आरोपित की जमीन है। आरोप है कि भूमि स्वामी ने नगर पंचायत द्वारा कराए गए तारकशी को काटकर अवैध ढंग से कब्जा कर मकान का निर्माण प्रारंभ करा दिया। यही नही मकान का निर्माण नगर पंचायत से बगैर नक्शा पास कराए किया जाने लगा। मामले की शिकायत शशांक राय, मुस्लिम खान, कमलेश यादव आदि ने नगर पंचायत प्रशासन से की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर नगर पंचायत के कर्मचारी गुलाब मौर्य, अनिल , ओम प्रकाश आदि भूमि की मापी करने पहुंचेकर्मचारियों ने जैसे ही मापी शुरू की दबंग उनसे उलझ गया। कर्मचारियों के साथ गाली गलौज व हाथापाई की।

यह देख मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई ।सूचना मिलते ही सभासद वैभव मिश्रा मौके पर पहुंच गए। बीच बचाव करते हुए मामला को शांत कराया। आक्रोशित नगर पंचायत कर्मचारियों घटना की शिकायत पुलिस व उच्चा धिकारियों से कर दी है। इस संबंध में नगर पंचायत चकिया के अधिशासी अधिकारी एम लाल गौतम ने बताया कि मापी कराने गए कर्मचारियों से बदसलूकी का मामला संज्ञान में आया है नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.