शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   अनंत सिंह के कथित बयान पर मांझी बोले- गलत काम को सही नहीं ठहराया जा सकता, जांच के बाद कार्रवाई हो   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   अनंत सिंह के कथित बयान पर मांझी बोले- गलत काम को सही नहीं ठहराया जा सकता, जांच के बाद कार्रवाई हो   •  

चंदौली : बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर, नहीं चुकाना होगा ब्याज, जानिए क्या मिलेगा लाभ

मीडिया दर्शन चंदौली : बिजली विभाग ने बकाएदारों की सहूलियत के लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू की है। एक से 30  जून तक चलने वाले अभियान के दौरान पंजीकरण कराकर बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं को ब्याज नहीं देना होगा। वहीं छह से 12 किस्तों में बिल ज

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
1 जून 2022, 05:12 PM IST (1 जून 2022) अपडेट: 17 अक्टूबर 2026, 11:38 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

मीडिया दर्शन चंदौली : बिजली विभाग ने बकाएदारों की सहूलियत के लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू की है। एक से 30  जून तक चलने वाले अभियान के दौरान पंजीकरण कराकर बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं को ब्याज नहीं देना होगा। वहीं छह से 12 किस्तों में बिल जमा करने की रियायत भी मिलेगी। निजी नलकूप संचालकों को भी इसका लाभ मिलेगा।पावर कारपोरेशन ने बिजली के बड़े बकायेदारों को बिल भुगतान में राहत देने के लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू की है। योजना एक से ३० जून तक प्रभावी रहेगी। इसके तहत एक लाख तक बिजली बिल बकाया वाले एलएमवी एक के कनेक्शनधारकों को भुगतान पर अप्रैल माह तक का पूरा सरचार्ज माफ कर दिया जाएगा। उन्हें छह किश्तों में बिल भुगतान की सुविधा दी जाएगी।(बिजली उपभोक्ताओं के लिए)

वहीं एक लाख से अधिक बिल बकाया वाले एलएमवी दो से लेकर एलएमवी पांच तक के बकाएदारों को सरर्चाज में सौ फीसद छूट मिलेगी। उन्हें 12 किस्तों में बिल भुगतान की सुविधा प्रदान की जाएगी।कराना होगा पंजीकरण
बकायेदारों को योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कराना होगा। उपभोक्ता बिजली उपकेंद्रों पर बने काउंटर पर जाकर भुगतान कर सकते हैं। वहीं चाहें तो जन सुविधा केंद्र, बिजली सखी को अथवा वेबसाइट के जरिए आनलाइन भुगतान कर सकते हैं।अप्रैल तक के सरचार्ज पर ही मिलेगी छूटएक्सईएन एके सिंह ने बताया कि बिजली बकाएदारों का अप्रैल माह तक का ही सरचार्ज माफ किया जाएगा। मई माह से बिल पर सरचार्ज देना होगा। सरचार्ज में सौ फीसद छूट की सुविधा दी जा रही है। ऐसे में बकायेदार पंजीकरण कराकर बकाया बिजली बिल का भुगतान जल्द से जल्द कर दें। योजना की समाप्ति के बाद सरचार्ज के साथ बिल की वसूली की जाएगी।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.