शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

आद्र भूमि दिवस का आयोजन

हाजीपुर वैशाली:-आर्द्र भूमि एवं जैव विविधता की संरक्षण एवं महत्त्व का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इस उद्देश्य से नेहरू युवा केंद्र वैशाली की ओर से सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के नयागांव पूर्वी ग्राम पंचायत में विश्व आर्द्रभूमि दिवस का

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
3 फरवरी 2023, 09:00 PM IST (3 फरवरी 2023) अपडेट: 17 अक्टूबर 2026, 01:40 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

हाजीपुर वैशाली:-आर्द्र भूमि एवं जैव विविधता की संरक्षण एवं महत्त्व का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इस उद्देश्य से नेहरू युवा केंद्र वैशाली की ओर से सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के नयागांव पूर्वी ग्राम पंचायत में विश्व आर्द्रभूमि दिवस का आयोजन किया गया।बताया गया कि इस वर्ष विश्व आर्द्रभूमि दिवस का थीम आद्र भूमि का जीर्णोद्धार है।इसी थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।आयोजित किया गया।सर्वप्रथम जिला परियोजना अधिकारी ने युवाओं को यह बताया कि आद्र भूमि क्या होता है।इसकी पहचान क्या होती है तथा मानव एवं जैव विविधता में आद्र भूमि का क्या महत्व है।इस पर विस्तार से जानकारी दी गई।जिला परियोजना अधिकारी ने कुछ वर्ष पहले की आये सुखार का उदाहरण देते हुए कहा कि हम लोगों ने देखा है कि आद्र भूमि और जलाशय आदि की कमी के कारण और वर्षा समय से नही होने के कारण किस तरह से सुखार की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।आवश्यकता है हम अपने क्षेत्र के जलाशय,आद्र भूमि आदि को संरक्षित करें।साथ ही साथ पर्यावरण के महत्व पर चर्चा करते हुए बताया कि जीवन में जितना मौका मिले उतना वृक्ष लगाएं क्योंकि वृक्ष है तो कल है।कार्यक्रम में युवाओं के बीच आद्र भूमि संरक्षण पर नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित किया गया।किसी ने लिखा हम सब ने यह ठाना है,आद्र भूमि बचाना है।किसी ने लिखा जीवन अगर सुगमता पूर्वक जीना है तो आद्र भूमि बचाना है।किसी ने लिखा हम सबका है एक सपना घर के पास हो आद्र भूमि अपना आदि नारे लिखे गए।नारा लेखन में प्रथम आस्था,द्वितीय बादल यादव एवं तृतीय स्थान अंकित कुमार द्वारा प्राप्त किया।सभी को लेखन सामग्री देकर परस्कृत किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता नमामि गंगे परियोजना के जिला परियोजना अधिकारी मुनेश कुमार ने एवं संचालन सहदेई के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक आदित्य कुमार सिंह ने किया।कार्यक्रम में नयागांव पूर्वी पंचायत के जैव विविधता समिति के अध्यक्ष राहुल कुमार,शिक्षक साजन कुमार सावन,गंगा दूत रॉकी, अनुराग कुमार,आर्यन कुमार,रवि रंजन कुमार,विकास कुमार,सुजीत कुमार,बबजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।