बक्सर। राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले के पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में अब जनप्रतिनिधियों को शामिल किया जाना है। इस क्रम में जिले के इटाढ़ी प्रखंड स्थित अतरौना पंचायत के मनरेगा भवन में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पंचायत के जनप्रतिनिधियों के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व फ्रंट लाइन वर्कर्स भी शामिल हुए। इस बैठक में प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्रीनिवास उपाध्याय ने जनप्रतिनिधियों को टीबी मुक्त अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। डॉ. उपाध्याय ने बताया कि विभाग के निर्देशानुसार जिले के पंचायतों को टीबी मुक्त बनाना है। इसके लिए जिले के तीन पंचायतों का चयन किया गया है। जिसमें इटाढ़ी प्रखंड के अतरौना पंचायत का चयन किया गया है। इस अभियान के तहत फ्रंट लाइन वर्कर्स पंचायत के एक-एक घर में जाकर टीबी के लक्षणों वाले मरीजों का चयन करेंगे। जिसके बाद उनकी जांच के लिए बलगम इकट्ठा किया जाएगा। जिसके बाद उन सैंपलों की जांच की जाएगी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने की स्थिति में उक्त व्यक्ति का इलाज कराया जाएगा। बैठक में मुखिया सचिंद्र सिंह, उप मुखिया धर्मेंद्र शाह, एसटीएस इंदु कुमारी, एसटीएलएस बबलू कुमार, कालाजार पर्यवेक्षक अभिषेक कुमार, पारा मेडिकल वर्कर जाफर आलम, बीसीएम सत्येंद्र कुमार, वार्ड सदस्य मधु देवी, पंच सदस्य सरस्वती देवी, वार्ड सदस्य आफताब अंसारी भी उपस्थित थे।(हमारा पंचायत टीबी मुक्त)
मरीजों के परिवार के सभी सदस्यों की होगी टीबी जांच
Read also : सासाराम : जिले में डेंगू को देखते हुए स्वास्थ्य समिति अलर्ट
मौके पर एसटीएस इंदु कुमारी ने जनप्रतिनिधियों को बताया कि अभियान के दौरान जांच में पॉजिटिव पाए गए मरीजों के साथ-साथ उनके परिजनों का भी इलाज किया जाएगा। इसके लिए मरीजों के परिवार के सभी सदस्यों की भी टीबी जांच कराई जाएगी। जिसके बाद उनके संक्रमित होने पर टीबी का इलाज किया जाएगा। नहीं, तो उनको भी टीबी के संक्रमण से बचाने के लिए इलाज किया जाएगा। साथ ही, इस अभियान में जनप्रतिनिधि भी स्वास्थ्य विभाग की मदद करेंगे। जनप्रतिनिधियों को टीबी के मरीजों और उनके परिजनों की निगरानी करनी है। जिसमें उन्हें यह देखना है कि मरीज सही और नियमित रूप से दवाओं का सेवन कर रहे हैं या नहीं। साथ ही, उनके पोषण के प्रति जागरूक करना है। ताकि, वो टीबी से जल्द स्वास्थ्य हो सकें। उन्होंने बताया कि अतरौना पंचायत के बाद पूरे प्रखंड का माइक्रोप्लान बनाया जाएगा और रोस्टरवार पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। (हमारा पंचायत टीबी मुक्त)
अभियान की तर्ज पर फैलाएंगे जागरूकता
पंचायत के मुखिया ने कहा कि ‘राज्य सरकार व स्वास्थ्य विभाग की यह पहल काफी सराहनीय है। अभियान में विभाग की पूरी तरह से सहायता करने का आश्वसान देता हूं। टीबी मुक्त पंचायत के इस अभियान में पंचायत के सभी जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। पंचायत के लोगों को जागरूक करने के लिए इसे अभियान की तर्ज पर चलाकर जागरूकता फैलायी जाएगी । ताकि, अधिक से अधिक टीबी के लक्षण वाले मरीज इस अभियान के माध्यम से ठीक हो सकें। वहीं, यह मेरा सौभाग्य है कि मेरे नेतृत्व में पूरे पंचायत को टीबी मुक्त बनाने का अवसर प्राप्त हो सका।(हमारा पंचायत टीबी मुक्त)