शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

BSEB 12th Result: ऑटो ड्राइवर का बेटा बना सेकंड टॉपर, गरीबी में हासिल की ऐसे सफलता!

BSEB 12th Result: बिहार में आज बिहार बोर्ड के 12वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित हो गया है। जिसमें एक लड़की ने साइंस स्ट्रीम में पूरे राज्य में टॉप किया है। वहीं साइंस में सेकंड टॉपर शुभम चौरसिया रहे हैं। जिन्हें अब हर तरफ से बधाइयां मिल रही हैं

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
21 मार्च 2023, 06:50 PM IST (21 मार्च 2023) अपडेट: 21 सितंबर 2026, 02:43 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

BSEB 12th Result: बिहार में आज बिहार बोर्ड के 12वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित हो गया है। जिसमें एक लड़की ने साइंस स्ट्रीम में पूरे राज्य में टॉप किया है। वहीं साइंस में सेकंड टॉपर शुभम चौरसिया रहे हैं। जिन्हें अब हर तरफ से बधाइयां मिल रही हैं।

बिहार में मुस्लिम लड़की ने हिंदू लड़के से रचाई शादी, वायरल हुई तस्वीरें

एक रिपोर्ट के अनुसार शुभम औरंगाबाद के दाउदनगर के दुर्गा पथ में रहते हैं और उनके पिता एक टेंपो ड्राइवर है। बेटे की सफलता से माता-पिता काफी खुश हैं और पूरे परिवार में मिठाइयां बांट रहे हैं। शुभम् 2021 में मैट्रिक की परीक्षा में भी राज्यभर में आठवें स्थान पर रहा था। इंटरमीडिएट साइंस की परीक्षा में शुभम को 472 यानी 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं।

BSEB 12th Result: जानिए शुभम ने क्या कहा

वही शुभम ने बताया कि उनके पिता संतोष चौरसिया एक टेंपो ड्राइवर है और ऑटो चला कर पूरे परिवार का लालन पोषण करते हैं। इसके साथ ही शुभम ने बताया कि उनकी मां एक हाउसवाइफ है। शुभम से जब पूछा गया कि उन्होंने कितने घंटे दिन में पढ़ाई की थी, तो इस बार में बात करते हुए शुभम ने बताया कि उन्होंने आज तक कभी घंटे नहीं गिने थे। उन्हें जब भी पढ़ने का मन करता था। वह मन लगाकर पढ़ाई किया करते थे। सफलता के पीछे कभी भी आप कितने घंटे पढ़ाई करते हैं। यह मायने नहीं रखता है।

Deputy CM Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने सीएम पद पर छोड़ी अपनी दावेदारी, विधानसभा में कहा-मुझे मुख्यमंत्री नहीं बनना…

हालांकि, शुभम ने बाकी छात्रों को कहा कि यदि आपको लगता है कि आपके अंदर टैलेंट नहीं है तो आप हार्ड वर्क कीजिए, निश्चित तौर पर सफलता मिलेगी। शुभम ने बताया कि इस सफलता के बाद सरकारी नौकरी की ओर ध्यान केंद्रित करना चाहेंगे।